सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान रोडवेज संविदा चालक संघ की जिला स्तरीय बैठक

हनुमानगढ़। टाउन में राजस्थान रोडवेज संविदा चालक संघ की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष महिमा सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में गुरुद्वारा सुखा सिंह महताब सिंह हनुमानगढ़ टाउन में हुई। बैठक में सभी डिपू के संविदा चालक सदस्य शामिल हुए। बैठक में चालकों के साथ राज्य पथ परिवहन के द्वारा हो रहे शोषण के खिलाफ नीतिगत पहलुओं पर विचार किया गया। उन्होने बताया की रोडवेज डिपो कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर अपनी हड़ताल करते है तो संविदा चालकों को उनके कारण हड़ताल में मजबूरन शामिल होना पड़ता है, क्योंकि राज्य पथ परिवहन के नियमित कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हैं तो संविदा वाले बेवजह शामिल होते हैं, परंतु कहीं भी संविदा चालकों को नियमित करने के लिए कोई मांग नहीं रखी जाती।  अब राजस्थान रोडवेज संविदा चालक संघ अलग से अपनी मांगों के लिये सरकार से मांग करता है। उन्होंने बताया यूनियन की 10 सूत्री मांगे हैं जिसमें एजेंसी के द्वारा लगाए गए सभी चालकों को बिना शर्त सीधा विभाग में लिया जाए, अस्थाई कर्मचारियों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार स्थाई कर्मचारियों के बराबर सैलेरी भुगतान किया जाए, सैलरी में कोई कटौती ने की जाए तथा हर माक की 5 तारीख को सैलरी का भुगतान किया जाए, सभी चालकों को हर माह सीपीएफ कटौती के सीधी दी जाए, सभी चालकों को फैमिली पास बनाया जाए, सभी चालकों का आईडी कार्ड बनाया जाए, किसी भी चालक को हटाया न जाए और हटाए गए चालकों को वापस ड्यूटी पर लिया जाये, स्थाई कर्मचारियों पर लागू जो रोडवेज के नियम हैं उनकों सभी चालकों पर भी लागू किया जाए, सभी रोडवेज बसों का बीमा होना चाहिए, रोडवेज में नई बसें लगाई जाए तथा अनुबंधित बसों को बंद किया जाए। सरकार से इन मांगो पर विचार करने का आग्रह किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरभजन सिंह पुनी,  महासचिव  राजेंद्र कुमार जाट, आबूरोड डिपो से किशोर कुमार, जालोर डिपो से भंवरलाल, हनुमानगढ़ डिपो से भजन लाल, गंगानगर डिपू से महिमा सिंह ,संजय कुमार, बलराज, नागौर डिपो से हनुमान बिश्नोई ,सरदारशहर डिपो से अमरीक सिंह, बलराज सिंह, देवीलाल, अनूपगढ़ डिपो करणी सिंह, हेमराज, सीकर डिपो बसंत कुमार शुक्ला , चूरू डिपो रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html