हनुमानगढ़ | आज सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 24 वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अमित सहू , नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, विशिष्ठ अतिथि प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पदमचंद जैन, सचिव गोपाल जिन्दल, कोषाध्यक्ष राम कुमार मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज जिंदल, उपाध्यक्ष रविन्द्र जी अरोड़ा, उपसचिव तरसेम लाल गर्ग, व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, पार्षद राजेश कड़वासरा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा थे। समापन समारोह की शुरुवात अतिथियों द्वारा माँ से सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रजवलित कर की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रेरणा रस्तोगी ने खेलों का प्रतिवेदन पेश किया। प्रतियोगिता में कुल 330 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें दौड़े ,तस्तरी फेंक, भाला, उंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक जैसी 20 खेल आयोजित किये गये। 17 वर्षीया में विजेता चैम्पियनशिप तुला राम मेमोरियल शिक्षण संस्थान उ. मा. वि. बीबीपुर रहा। 19 वर्षीया में विजेता चैम्पियनशिप रा.उ.मा.वि. बड़विडान रहा। डायरेक्टर प्रवीण सिंगला ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और जो रनरअप रहें खिलाडिय़ों का हौंसला बढाया व आगे बढऩे की प्रेरणा दी। और विद्यालय के रिजल्ट के बारे में बताया कि 50 छात्राओं ने गार्गी पुरूस्कार प्राप्त करने का किर्तिमान पाया है व 8वीं, 10वी, व 12वीं की 100 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होनें ने आये हुये मुख्य अतिथियों का, प्रभारियों का, निर्णायक मंण्डल का तहे दिल से धन्यवाद किया। भाजपा युवा नेता अमित सहू ने घोषणा की कि विद्यालय व महाविद्यालय के दो मुख्य द्वार बनाये जायेंगे। जिनका पूरा खर्चा नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया नगरपरिषद कोटे से करवायेगें। अमित सहू ने कहा कि उनके पिताजी डॉ. रामप्रताप जल संसाधन मंत्री (राजस्थान सरकार) ने खेलों की पूरी सुविधाओं का प्रबन्ध हनुमानगढ़ स्टेडियम में करवा दिया है। वहाँ पर बच्चियां बिना किसी हिचक के खेल का अभ्यास कर सकती है। उसके पश्चात अमित सहू ने प्रतियोगिता का समापन की घोषणा करते हुये ध्वजा का अवतरण किया। अन्त में शिक्षा समिति अध्यक्ष पदमचंद जैन ने आये हुये अतिथियों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ