सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोडवेज का आंदोलन, मुख्यमंत्री राजे व परिवहनमंत्री युनस का पुतला फुंका



18वें दिन भी जारी रहा रोडवेज का आंदोलन, मुख्यमंत्री राजे व परिवहनमंत्री युनस का पुतला फुंका।
हनुमानगढ़। सातवां वेतन लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रही रोडवेज कर्मियों की हड़ताल गुरूवार को 18 वें दिन भी जारी रही। 18 वें दिन रोडवेज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री युनस खान की शव यात्रा रोडवेज डिपों से निकली । शव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री युनस खान को रोडवेज कर्मचारियों विरोध स्वरूप खच्चरगाड़ी के पीछे लटाकर और जुते चप्पलों की माला पहनाकर व डंडों पीटते हुये शव यात्रा निकाली। शव यात्रा जंक्शन ओवरब्रिज, नारंग होटल, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, रेल्वे स्टेशन, राजीव चौक होते हुये जंक्शन बस स्टेण्ड पहुची जहां सभी रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री युनस खान का पुतला फुका। संयोजक महावीर जोशी, कर्मचारी नेता पृथ्वी महला व सीटू सचिव विक्रांत सहारण ने बताया कि 18 दिन से हड़ताल चल रही है पर सरकार के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही। यात्रियों के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी आ रही है। पूरे प्रदेश में हालात खराब है लेकिन सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने बताया कि सरकार सिर्फ और सिर्फ लोक परिवहन बसों को फायदा पहुंचाना चाहती है नहीं तो इतने दिन हड़ताल के बाद भी सरकार कोई निर्णय नहीं ले ये कभी नहीं हो सकता। कर्मचारी नेता सतवीर गोस्वामी व दुलीचंद ने बताया कि सरकार जानबुझकर अपनी हट पर अड़ी है क्योकि वह लोकपरिवहन को फायदा और आमजन को परेशान करना चाहती है। उन्होने कहा कि इतने दिनों से कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है परन्तु एक बार भी सरकार ने अपनी मांगों पर गौर नही किया। उन्होने कहा कि सरकार अपने घमंड में चुर है और विनाशकाले विपरीत बुद्धि का श्लोक इस सरकार पर सिद्ध होगा और आने वाले चुनावों में आमजनता इसका जवाब इन्हे देगी। इस मौके पर दरवेश गोयल, सहीराम यादव, सतवीर गोस्वामी, देवीलाल स्वामी, विक्रांत सहारण, दुलीचंद, नरेन्द्र यादव, रणजीत सिंह, तरसेम बंसल, अमर सिंह, जसवंत सिंह, मक्खन सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, रणजीत बागडी, महेन्द्र शर्मा एसएफआई, कान्हाराम जिनागल, अमरचंद सहारण, सुनील सहारण, केशर सिंह, राजेन्द्र, चन्द्रभान, महावीर, कुलविन्द्र जाटान व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
रोडवेज कर्मीयों की मुख्य मांगे
-रिटायर्ड कर्मचारियों का भुगतान तुरन्त प्रभाव से करवाया जाये।
-रोड़वेज में नये कर्मचारियों की भर्ती करवाई जाये।
-रोड़वेज में नई बसों की खरीद करवाये जाये।
-रोड़वेज कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जाये।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।