हनुमानगढ़। विधानसभा
चुनाव 2018 के प्रचार-प्रसार
के लिये प्रशासन के
निर्देशाुनसार स्वीप गतिविधि के तहत ग्राम
पंचायत स्तर पर विभिन्न
प्रकार की प्रतियोगिताओं का
आयोजन करवाया जा रहा है।
इनमें सर्वप्रथम नारालेखन प्रतियोगिता, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता,
वाद-विवाद एवं आशु भाषण
प्रतियोगिता करवाई जा चुकी है।
ग्राम पंचायतों में इन गतिविधियों
के तहत प्रथम एवं
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को पंचायत समिति
सभागार हनुमानगढ़ टाउन में पंचायत
समिति स्तर पर दिनांक
03 अक्टूबर को नारा लेखन
प्रतियोगिता, दिनांक 08 अक्टूबर को निबन्ध एवं
िचत्रकला प्रतियोगिता तथा आज दिनांक
09 अक्टूबर को वाद-विवाद
एवं आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। वाद-विवाद एवं आशु भाषण
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग
में प्रथम स्थान पर मोहित एवं
विक्रम राउप्रावि 15 एचएमएच, द्वितीय
स्थान पर गौरव राउप्रावि
मुखर्जीनगर हनुमानगढ़ टाउन एवं आकाश
राउप्रावि 15 एचएमएच तथा तृतीय स्थान
पर विशाल एवं गौरव राउप्रावि
मुखर्जीनगर हनुमानगढ़ टाउन रहे। इसी
प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम
स्थान पर यशस्वनी राबाउमावि
हनुमानगढ़ टाउन, द्वितीय
स्थान पर निशा एवं
ममता चौ. सुरजाराम जाखड़
राउमावि श्रीनगर तथा तृतीय स्थान
पर तरूण नेहरू माडल
स्कूल हनुमानगढ़ एवं अमन राउमावि
फोर्ट हनुमानगढ़ टाउन रहे। निबन्ध
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग
में प्रथम स्थान पर मोहित कुमारी
राउप्रावि 15 एचएमएच, द्वितीय
स्थान सुहेल राउप्रावि मुखर्जीनगर हनुमानगढ़ टाउन तथा तृतीय
स्थान पर सपना राउप्रावि
बरकत कालेानी हनुमानगढ़ टाउन रहे। इसी
प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम
स्थान पर निशा चौ.
सुरजाराम जाखड़ राउमावि श्रीनगर, द्वितीय
स्थान पर अलादिता राउमावि
करनीर सहजीपुरा तथा तृतीय स्थान
पर कैलाश राबाउमावि चौहिलांवाली रहे। पोस्टर एवं
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
पर गुलफाम राउमावि हनुमानगढ़ टज्ञउन, द्वितीय स्थान पर ममता चौ.
सुरजाराम जाखड़ राउमावि श्रीनगर एवं तृतीय स्थान
पर पूजा बिश्नोई राबाउमावि
चौहिलांवाली रही। अतिरिक्त जिला
शिक्षा अधिकारी कम ब्लॉक प्रारम्भिक
शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कडेला
ने स्वीप गतिविधि के विभिन्न प्रतियोगिता
के चरणों में प्रथम, द्वितीय
एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सम्भागियों
को इनाम वितरण कर
सम्मानित किया। प्रतियोगिता संचालन मण्डल में श्री राजेन्द्र
सिंह सक्सैना, श्री मुन्शीराम, श्रीमती
वीना दुआ, श्री अनिल
कुमार लाठर, श्री विजय कुमार
बाटू, सोहनलाल यादव, श्रीमती तारा देवी ने
विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन
एवं मार्गदर्शन किया। पंचायत समिति स्तर पर निबन्ध
एवं चित्रकला प्रतियोगिता की जिला स्तरीय
प्रतियोगिता दिनंाक 15 अक्टूबर को एवं वाद-विवाद व आशु भाषण
प्रतियोगिता की जिला स्तरीय
प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को जिला परिषद
सभागार में आयोजित की
जायेगी जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान
प्राप्त करने वाले सम्भागी
सम्मिलित होगें।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin


टिप्पणियाँ