शहर की सबसे बड़ी श्रीरामलीला का आगाज, सभापति ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
-7 वर्षो के संघर्ष के बाद आज होगा दशहरा ग्राउण्ड का शुभारम्भ, जल संसाधन मंत्री करेगे उद्धाटन
हनुमानगढ़। टाऊन की नगर परिषद रंगमंच पर श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का शुभारम्भ गत रात्रि नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया ने सपरिवार व भाजपा नेता अमित सहू एवं श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारीयो ने शहर की मुख्य रामलीला का फीता काटकर व वैदिक मंत्रोच्चारण व भगवान श्रीगणेश व मां सरस्वती की पूजा अर्चना करवाकर रामलीला का आगाज किया। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारीया ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होने भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाने की बात कही। समिति सचिव दिनेश तलवाडिय़ा ने बताया कि श्री रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी (इस वर्ष 58 वें वर्ष ) रामलीला का आयोजन रामलीला रंगमंच पर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस रामलीला की शुरूवात स्व. लि'छीराम तलवाडिय़ा के सानिध्य में 1961 से प्रारम्भ हुई थी जो लगातार 58 वें वर्ष में जारी है। उन्होने बताया कि यह रामलीला निर्देशक प्रेमरत्तन पारीक व सह निर्देशक हवन शर्मा के नेतृत्तव में खेली जा रही है, जिसमें प्रथम दिन आज नारद मोह व कैलाश विजय के नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक दर्शन गर्ग, विजय रौंता, पवन गोल्याण, बालकृष्ण कर्मचन्दानी, ओमप्रकाश मोदी, महादेव भार्गव, कमल चाचाण, अमर सिंह राठौड़, अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष प्रकाश तलवाडिय़ा, अर्चित अग्रवाल, भवानी चाचाण, पवन सरावगी, रामकुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार गर्ग, मंच सचिव जगदीश प्रसाद मुण्डेवाला, सहमंच सचिव प्रहलाद राय गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तलवाडिय़ा, स्टेज कोषाध्यक्ष चांदरत्न खदरीया, बालकृष्ण खदरिया, दीनदयाल मालपानी, संरक्षक कलाकार तिलकराज सुधारक, सहनिर्देशक पंण्डित गिरीराज शर्मा, संगीत निर्देशक पं. अर्जुन गिरीराज शर्मा, स्टेज व्यवस्था सुन्दर लाल बंसल, स्टेज सज्जा निर्देशक तरसेम जाटोलिया, भागीरथ जाटोलिया, विकास कश्यप, मैकअप बाबुराम मास्टर, बहादुर सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह एवं शहर के गणमान्य नागरीक आदि ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण व सचिव दिनेश तलवाडिया ने बताया कि 7 वर्षो के इंतजार के बाद शहर को दशहरा ग्राउण्ड मिला है जिसका शुभारम्भ रविवार 7 अक्टूबर को सायं 4:30 जल संसधन मंत्री डॉ रामप्रताप करेगे।उन्होने बताया कि इस रामलीला में पुराने व मंझे कलाकारों द्वारा बखुबी दृशयो को दर्शया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने बताया कि 9 अक्टूबर मंगलवार को सीता विवाह से पूर्व दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की बारात रामलीला रंगमंच से प्रारम्भ होकर बाजार के मुख्य मार्गो से होती हुई धानमण्डी में फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के सचिव रमन सर्राफ के प्रतिष्ठान दुकान नम्बर 108 पर जायेगी, कन्यादान कार्यक्रम होगा जिसकी आरती भंवरलाल जिन्दल के परिवारजनों द्वारा किया जायेगा जिसके पश्चात् 13 अक्टूबर को श्रीहनुमान जी की झांकी व महाआरती श्रीसनातन धर्म महावीर दल न्यास के पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा की जायेगी, 19 अक्टूबर को सायं 5 बजे दशहरा उत्सव टाउन नई धानमण्डी में मनाया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप होगे और 20 अक्टूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक बालकृष्ण खदरीया परिवार द्वारा किया जायेगा, राजतिलक से पूर्व 20 अक्टूबर सायं 5 बजे नई धानमण्डी छगनलाल तलवाडिया के प्रतिष्ठान पर भरत मिलाप होगा और समिति अध्यक्ष ने बताया इस वर्ष भी एक चॉदी के सिक्के का पुजन किया गया है जिससे प्रति दिन प्रथम झांकि का तिलक सिक्के से किया जायेगा, लगातार 15 दिनों तक सभी देवी देवताओं की झांकियों के तिलक चॉदी के सिक्के से किया जायेगा और वही सिक्का लॉटरी द्वारा 20 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे श्रीराम के हाथों से लक्की ड्रा निकाला जायेगा और जिसके भाग्य में सिक्का होगा भगवान श्रीराम उसे यह सिक्का अपने हाथों से देगे।



टिप्पणियाँ