हनुमानगढ़26 अक्टूबर टाऊन स्थित फुडग्रेन धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में स्वामी सदानन्द जी महाराज ने उपस्थित श्रदालुओं को ज्ञान भक्ति और वैराग्य की कथा सुनाई। और भागवत कथा का मंगलचरण सुनाया। उन्होने श्रदालुओं से कहा कि परमात्मा का नाम जपने से तीनो तरह के अधिदैविक, आदि भौतिक और अध्यात्मीक का नाश होता है। और इनका नाश होने से प्रभु की प्राप्ती होती है। उन्होने बताया कि मनुष्य की आत्मा को दो रोग लगे है। बार-बार जन्म लेना और बार-बार मरना। इन दोनो रोगो से छुटकारा पाने के लिए गोविन्द नाम का जाप करना चाहिए। तन मन व आत्मा की शान्ति के लिए परमात्मा का नाम ही अतिंम सहारा है। सदानन्द जी ने भक्ति ज्ञान और वैरागय प्रसंग के माध्यम कृष्ण मीरा के प्रेम भगती कथा को सुनाया और समझाया कि जब भक्ति के बिना ज्ञान और वैरागय वृद्व हो गये तब नारद जी के सत्संग से देवी भक्ति के पुत्र ज्ञान व वैरागय जवान हुए। और उसके बाद ही भक्ति को वृन्दावन में वास मिला। कथा का वाचन करते हुये शुक्रवार को स्वामी जी ने भगत प्रहलाद व हिरणकश्यप की कथा एवं भगत ध्रुव, बामनअवतार की कथा काविस्तार से सुना और संजीवन झांकी दिखाई।कथा के बाद श्रदालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। समिति के सदस्य अमर गोयल व रमेश बंसल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन 25 से 29 अक्टूबर तक रोजना दोपहर 2 बजे कथा वाचक श्रीश्री सदानंद जी महाराज के मुखाबिन्द से होगा। उन्होने बताया कि कथा की पूर्णाहुति 29 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे हवन यज्ञ में आहुति के साथ होगी। उन्होने बताया कि इस कथा में विशेष आकर्षण का केन्द्र रासलीला व फुलों की होली रहेगी। इस मौके पर मनीष बंसल, रमेश बंसल, सुनील खदरीया, वेदप्रकाश गौतम आदि ने सहयोग किया।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin

टिप्पणियाँ