सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

45 लाख लेने का था प्लान ???

फर्जी मामले में फंसाकर 45 लाख लेने का

 था प्लान, पहली किश्त लेते वक्त रंगे हाथों

 पकड़ी गई महिला दरोगा




















जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर देहात की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए शिप्रा पथ थाना मानसरोवर जयपुर में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर बबीता और उसका पति जो पेशे से वकील हैं, दोनों मिलकर एक व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे थे और इसकी एवज में 50 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया है और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में इससे संबंधित शिकायत दी थी। परिवादी ने बताया की मेरी एक रजिस्टर्ड फर्म है जिसके माध्यम से में वेब एडवर्टाइजमेंट का बिजनेस करता हूं। किसी ने मेरे बिजनेस की (बिटकॉइन) पेमेंट संबंधी रिकॉर्डिंग शिप्रा पथ थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बबीता चौधरी को दे दी। जिस पर सब इंस्पेक्टर बबीता चौधरी एवं इनके वकील पति अमरदीप मिलकर मुझ पर थाने में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवाया एवं 45 लाख रुपये में मामला तय हुआ जिस पर आज एसीबी की ट्रैप कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी एवं इनके वकील पति अमरदीप थाने के सामने रेस्टोरेंट में 5 लाख रुपये रिश्वत की पहली किश्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उनपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

स्त्रोत : वन इंडिया 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें