-आज
निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आकर्षण
का केन्द्र रहेगी महाराजा अग्रसैन जी की झांकी
हनुमानगढ़।
आग्रोहा विकास ट्रस्ट इकाई हनुमानगढ़ में
मंगलवार को महाराजा अग्रसैन
जी महाराज की जयंती के
उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों
की श्रृंखला में महाराजा अग्रसैन
भवन में विशाल रक्तदान
शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश बंसल थे।
कार्यक्रम में सर्व समाज
के सदस्यों ने उत्साह से
रक्तदान किया। शिविर प्रभारी अशोक अग्रवाल ने
बताया कि मंगलवार को
आयोजित रक्तदान शिविर में 85 युनिट रक्त संग्रह किया
गया। ट्रस्ट सचिव वीपी गोयल
ने इस रक्तदान शिविर
में जिला चिकित्सालय से
आई टीम तथा वहां
उपस्थित सहयोगी कार्यकत्र्ताओं व दानदाताओं का
हार्दिक आभार जताया। रक्तदान
शिविर के पश्चात बैठक
का आयोजन किया गया। जयंती
प्रभारी डॉ. बीडी लालगढिया
ने बताया कि 10 अक्टूबर को दोपहर 3:15 बजे
भव्य शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर
शहर के मुख्य मुख्य
मार्गो से होती हुई
अग्रसैन भवन समपन्न होगी।
यात्रा के दौरान बग्गी
में महाराजा अग्रसैन जी महाराज की
झांकी विराजमान होगी तथा साथ
साथ अन्य आकर्षक झांकिया
होगी। यात्रा में बैड बांजे,
मोटर साईकिल स्वार, नगर के नागरिक
साथ होगे। शोभायात्रा में शामिल होने
वाले पुरूष व महिलाओं को
आकर्षित उपहार देने हेतु लक्की
ड्रा निकाला जायेगा। ट्रस्ट संरक्षक सत्यनारायण चमडिया ने बताया कि
जयंती के शुभ अवसर
पर सुबह 9 बजे महात्मा गांधी
राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों
को फल वितरित किये
जायेगे। इस मौके पर
जिला संयोजक रतन लाल नागौरी
ने अपील की सभी
लोग महाराजा अग्रसैन की मूर्ति व
कुलदेवी माता लक्ष्मी माता
की पूजा अर्चना कर
आशीर्वाद प्राप्त करे। बैठक में
बीके सिंगला, सचिव वीपी गोयल,
सुरेन्द्रपाल गुप्ता, कृष्ण अवतार खदरिया, सुरेश गुप्ता, विनोद दादरी, अरूण अग्रवाल, रविन्द्र
जिन्दल, बालकृष्ण गोल्याण, मंगल मित्तल व
पूर्व पार्षद ललित जैन व
अन्य अग्रबंधु मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ