सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसान हो रहे परेशान, सरकार को कोई चिंता नहीं: पवन गोदारा

किसान हो रहे परेशान, सरकार को कोई चिंता नहीं: पवन गोदारा

समर्थन मूल्य से 300-400 रुपए कम भाव पर बिक रहा नरमा, किसान हो रहे परेशान, सरकार को कोई चिंता नहीं: पवन गोदारा
नरमा सहित अन्य फसलों की समर्थन मूल्यों पर खरीद करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
हनुमानगढ़। नरमा सहित अन्य फसलों की समर्थन मूल्यों पर खरीद करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन गोदारा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से हनुमानगढ़ की आम जनता अनेकों समस्याओं से बुरी तरह पीडि़त है। हनुमानगढ़ क्षेत्र का किसान जो पूर्व में भी भाजपा की सरकार की किसान विरोधी नीतियों क कारण बुरी तरह स ऋस्त रहा है आज भी वह अपनी फसलों का समर्थन मूल्य नहीं ले पा रहा है। उन्होंने ज्ञापन मं बताया कि नरमा की खरीद समर्थन मूल्य 5450 रुपए पर किया जाए, इस संबंध में सरकार ने खरीद की घोषणा करके वाहवाली तो बटोर ली लेकिन कहीं पर भी खरीद शुरू नहीं की गई। अभी तक नरमा समर्थन मूल्य से 300-400 रुपए कम भाव पर बिक रहा है। इसी तरह मूंग व मूंगफली के लिए राजफैड को एजेंसी बनाकर खरीद केंद्र तय किए गए लेकिन अभी तक जगह खरीद शुरू नहीं हुई है। यह घोषणा भी जुमला मात्र साबित हो रही है। प्रदेश महासचिव पवन गोदारा ने बताया कि मोठ और बाजरे के लिए सरकारी खरीद की घोषणा की जाए ताकि किसानों को सही भाव मिल सकें, फसलों को हुए नुकसान के लिए गिरदावरी कवाई जाए ताकि किसानों को राहत मिले। सिर्फ बीमा कंपनियों के भरोसे नहीं रहा जाए। फसलों की तुलाई उसी दिन शाम तक की जानी चाहिए एवं गैस सिलेंडर के बढ़ाए दामों को कम कर आमजन को राहत दी जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र गोंद, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश कंडा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसेन, सामाजिक न्याय व अधिकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार नायक, पालीराम मैनावाली, अमित गोदारा, मनफूल, धर्मवीर मक्कासर, वेदप्रकाश भाटी, मोहित गोयल, युनूस खान, विकास झोरड़, अकरम खान, नवीन मिड्‌ढा, राजेंद्र, गुलाम खां सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।