24 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज
-खेलों से होता है विद्यार्थी का सही विकास: जैन
हनुमानगढ़। जंक्शन के सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 24वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षण समिति अध्यक्ष पदमचंद जैन, विशिष्ट अतिथि सचिव गोपाल जिन्दल, रामकुमार अग्रवाल, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्ररेणा रस्तोगी ने की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की जिसके पश्चात अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय लेकर व प्रथम गोला फैंक की बॉल खेलकर शुभारम्भ किया। विद्यालय प्रधनाध्यापिका प्ररेणा रस्तोगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले भर से 80 दलों के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग लेगे। उन्होने कहा कि 17 वर्षीय प्रतियोगिता में 55 व 19 वर्षीय में 30 दल भाग लेगे। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिनन्न हिस्सा है, खेल से समरसता की भावना, आत्मविश्वास, एकता व आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अतिथियों ने खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि खेलों से खिलाडिय़ों में सफुर्ति बनी रहती है। उन्होने कहा कि खेलों से विद्यार्थी के निर्णय लेने की क्षमता भी बढती है और वह बड़े से बड़े फैसले धैर्य रखते हुये तुरन्त कर सकता है। इसी लिये शिक्षण समिति विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर करवाता है और बच्चों को शिक्षास के साथ साथ खेेलों में भाग लेने के लिये भी प्रोत्साहित करता है जिससे वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर जिले का ही नही बल्कि अपने देश का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्ररेणा रस्तोगीने आये हुये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ