हनुमानगढ़ 10 अक्टूबर टाऊन की नगर परिषद रंगमंच पर श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के पांचवें दिन कन्यादान, सीता विदाई नाटक का मंचन किया गया। रामलीला के आरम्भ में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन कि झांकि दिखाई गई। झांकि में आरती भंवरलाल जिन्दल टिब्बीवाला द्वारा सपरिवार किया गया व आरती के बाद सीता के कन्यादान कि रस्म निभाई गई । कन्यादान में भंवरलाल जिन्दल टिब्बीवाला द्वारा सपरिवार ने कन्या के विवाह में जो दान के रूप में सामान(गहने,कपड़े,सुहाग का सामान) भेंट कर श्रीराम के हाथो में सीता का हाथ देकर कन्या दान किया । कन्यादान के पश्चात बारात कि आवभगत कि गई और बाद में विदाई का दृश्य दिखाया गया । समिति सचिव दिनेश तलवाड़ीया ने बताया कि श्री रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष एक नये ढंग से कुछ नया दिखाने कि लालसा रहती जिससे कि मर्यादा पुरूषोतम राम का जीवन लोगो को रामलीला के माध्यम से दिखाया जाये ताकि लोग रामायाण से जीवन का सार सिख सके। उन्होने बताया यह रामलीला निर्देशक प्रेम रत्तन पारीक व गिरीराज शर्मा के नेतृत्तव में खेली जा रही है, समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने बताया इस वर्ष भी एक चॉदी के सिक्के से प्रतिदिन झांकि का तिलक सिक्के से किया जायेगा जिसके पश्चात पूजन होगा, लगातार 15 दिनों तक सभी देवी देवताओं की झांकियों का तिलक चॉदी के सिक्के से किया जायेगा और वही सिक्का लॉटरी द्वारा 20 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे श्रीराम के हाथों से लक्की ड्रा निकाला जायेगा और जिसके भाग्य में सिक्का होगा भगवान श्रीराम उसे यह सिक्का अपने हाथों से देगे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ