अब हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की आज से हड़ताल, 4100 बसें नहीं चलेंगी
नई दिल्ली। हरियाणा में रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ आज हरियाणा में
रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल की वजह से प्रदेश में आज 4100
बसें नहीं चलेंगी, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना
पड़ सकता है। रोडवेज कर्मचारियों की यह हड़ताल अगले दो दिनों तक चलेगी।
रोडवेज कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि वह 16 और 17 अक्टूबर को हड़ताल
करेंगे। कर्मचारियों की इस हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ समते कई कर्मचारी
संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
वहीं रोडवेज कर्मचारियों की इस हड़ताल से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने
भी कमर कस ली है। सरकार की ओर से रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर अगले छह
महीने तक की रोक लगा रखी है, प्रदेश में एस्मा लगा दिया गया है। ऐसे में
सरकार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी तैयारी में है। लेकिन
कर्मचारी संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार ने हड़ताल करने वालों
पर बल प्रयोग किया तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट, महासचिव सुभाष लांबा
सहति तमाम अन्य अन्य संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। धर्मबीर
फोगाट ने कहा कि यह हड़तला वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर नहीं बल्कि
रोडवेज के निजीकरण के विरोध में हो रही है। रोडवेज घाटे में है यह
दुष्प्रचार किया जा रहा है। रोडवेज को 10 हजार बसें चाहिए लेकिन सरकार इन
बसों को देने की बजाए निजीकरण करने पर अमादा है।
स्त्रोत : वन इंडिया

टिप्पणियाँ