हनुमानगढ़। ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शुक्रवार को समस्त भारत में पीएसीएल के 5 करोड़ 85 लाख निवेशकों के 49100 करोड़ एवं राजस्थान राज्य के 2800000 निवेशकों का 2850 करोड़ एवं हनुमानगढ़ तथा गंगानगर के 800 करोड रुपए वापस दिलवाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व सदस्यों ने टाउन जंक्शन रोड स्थित आशीष सिनेमा से रोष मार्च निकाला गया रोष मार्च आशीष सिनेमा से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार पीएसीएल कंपनी के जमा पूंजी विगत जुलाई 2013 से बकाया चल रही है पीएसीएल के निवेशक किसान मजदूर एवं पिछड़े वर्ग से हैं जिन्होंने रुपया रुपया जोडक़र सरकार से रजिस्टर्ड कंपनी पीएसीएल में जमा किए थे, पीएसीएल जो 1983 से किसी न किसी रूप में कार्य कर रही थी परंतु कंपनी की योजनाओं को अवैध मानते हुए सीबीईआई ने 22 अगस्त 2014 को कंपनी को कारोबार बंद करवा दिया जिसकी वजह से सभी निवेशकों की जमा पूंजी कंपनी के पास ही जमा रह गई । राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सी बी यादव ने बताया कि कई बार सांसद विधायकों मंत्रियों केंद्रीय मंत्रियों राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन देकर निवेशकों की समस्या बताई जा चुकी है परंतु कोई भी निवेशकों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है पूरे देश में 6 करोड पीडि़त परिवार यानी कि 30 करोड़ मतदाता मतदान का बहिष्कार करेंगे एवं राजस्थान राज्य के लगभग 28 लाख निवेशक और उनके समेत परिवारों के 4 सदस्य जो वोट डालने का अधिकार रखते हैं सभी देश के बड़े नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र में जाकर उनके खिलाफ मतदान करवाने का अभियान चलाएंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष श्री राम गोदारा, छोटे लाल सारवान, करनैल सिंह, प्रवीन जैन, जुगलाल, महावीर प्रसाद, शीशपाल, सही पाल, संपत सिंह, सुरेंद्र गोदारा सहित अन्य संघ के सदस्य मौजूद थे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ