हनुमानगढ़।
गुरूवार को जंक्शन गांधीनगर
फुट ओवरब्रिज व अण्डरपास निर्माण
स्वीकृति के उपलक्ष्य में
प्रथम नवरात्रा से चल रहा
अनुष्ठान गांधीनगर धर्मशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में हवन यज्ञ
के साथ समपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप सपत्नि
उपस्थित थे। हवन के
पुरोहित आनंद मोहन शर्मा
ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत
हवन यज्ञ के तीन
कुण्डों पर बैठे यजमानों
को सविस्तार वर्णन कर यज्ञ का
महत्व बताया। अण्डरपास का कार्य तेज
गति से चल रहा
है और शीघ्र ही
फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया
जायेगा। नवरात्रा के नवमी पर
माता का पूजन कर
151 कन्याओं का पूजन किया
गया। इस बार नवरात्रा
बेटियों के पर्व बेटियों
के सम्मान, रक्षा के संकल्प के
पर्व के रूप में
मनाया गया। उसके बाद
सायं 3 बजे तक अटूट
माता का प्रसाद लंगर
बरताया गया। यज्ञ अनुष्ठान
के अवसर पर सिंचाई
मंत्री डॉ. रामप्रताप व
उनकी पत्नी तारादेवी, सभापति राजकुमार हिसारिया, उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप
सिंह बराड़, पार्षद परमजीत कौर सोनी, भाजपा
महामंत्री विजय कौशिक, पार्षद
काुलराम शर्मा, राजेश कड़वासरा, राजू मदान, राजेश
पंवार, महेश शर्मा, सुरेश
महायच, पार्षद मनोज बड़सीवाल, पाषर्द
सुरेश धमीजा, नीलकण्ठ महादेव सेवा समिति अध्यक्ष
अश्वनी नारंग, रत्तीराम शाक्य, गायत्री परिवार से पुष्पेन्द्र सिंह,
धन्ने सिंह राठौड़, बिहारीलाल,
जीतू सोनी, जनरल मर्चेन्टस एसोसिएशन
अध्यक्ष विजय बलाडिया, अशोक
व्यास मौजूद थे। कार्यक्रम के
अंत में श्रीमती अंग्रेज
कौर ने महिला कीर्तन
मण्डल व उत्साही कार्यकत्र्ताओं
को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर गांधीनगर
वासियों के सहयोग से
इन अनुष्ठान को पूर्ण करवाया
गया है। कार्यक्रम के
आयोजक राजेन्द्र पाल सिंह, नत्था
सिंह, श्रवण कुमार, गुरचरण गर्ग, महेन्द्र सैनी, हरनील सैनी, राजकुमार यादव, सहगल, पूर्णचंद, किशोर चंद, विजय शोभराज,
जगसीर सिंह, दीपक चौधरी, मनीष
कौशिक, भाजपा युवा नेता हरीश
सहू, मोहन चंगोई मौजूद
थे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ