सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आप हो सकतें हैं वोटर लिस्ट के शिकार !!!भारतीय मतदाताओं कहीं आप सरकार बनाने में चूक न जाएं



भारतीय मतदाताओं कहीं आप सरकार बनाने में चूक न जाएं 
प्रिय भारतीय मतदाताओं ,
                          आने वाले महीनों में भारत के कई राज्यों में राज्य सभा ( मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव असेंबली) 2018 के चुनाव होने हैं जिनमें  छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश , मिजोरम , राजस्थान  और तेलंगाना हैं | इन राज्यों में छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में दिनांक 12 व  द्वितीय चरण में 20 नवंबर को, मध्यप्रदेश व मिजोरम में 28 नवंबर , राजस्थान  व तेलंगाना में दिनांक 7 दिसंबर को मतदान होना है |ऐसा देखने में आया है कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां की प्रकाशित वोटर लिस्ट में बहुत से स्थानीय मतदाताओं के नाम सूचियों से गायब हैं और विलुप्त हो गए हैं ,जिनकी वजह से वे मतदान से वंचित रह सकतें हैं l कुछ मतदाताओं ने खोजबीन करने पर ये पाया भी कि जो सौ प्रतिशत आश्वस्त थे की वे इस विधानसभा क्षेत्र में काफी समय से रह रहें हैं ,तो ऐसा संभव  नहीं उनके साथ ,आपको जानकर आशचर्य होगा कि उन्हें भी सम्बंधित बूथ लेवल अफसर (बी.एल.लो) से मिलकर निराशा हाथ लगी ,उनके नाम लिस्ट में नहीं मिले थे | इन राज्यों के सभी मतदाताओं से IBCFAST  ये अपील कर सूचित करता है कि आप अपना अमूल्य वोट अपनी संबंधित वोटर लिस्ट (विधानसभा) में संभालें  और आप का नाम व आपके अपनों के नाम  लेटेस्ट वोटर लिस्ट में होना सुनिश्चित करें | कहीं ऐसा न हो की अपनी भागमभाग भरी जिंदगी से आप जब वोट देने का समय निकालें तो वोटर लिस्ट में आपका व आपके अपनों का नाम ही न हो ,जिसकी वजह से कहीं आप अपने राज्य में सरकार बनाने में चूक न जाएं | भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सरकार बनाने में मदद करें, अपने पसंदीदा कैंडिडेट व पार्टी का चुनाव करें एवं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दें |
                                             अपना वोट बनायें  
                                     वोट दें 
आई बी सी फ़ास्ट इंडिया
राष्ट्रीय एवं अपने आस पास के विषयों व मुद्दों के लिए लिखें और पढ़ें 


 फेसबुक पेज लाइक करें और सब्सक्राइब करें 
IBCFASTINDIA  




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।