सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई


हनुमानगढ़। पंजाब क्षेत्र में गंगनहर में अवैध पाइपे लगाकर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में गंगनहर के रेगुलेशन में पारदर्शिता बरतने की मांग को लेकर बुधवार को गंगनहर क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने जल संसाधन उत्तरखंड हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ से वार्ता की। गंगानहर किसान समिति के बैनर तले मुख्य अभियंता से मिले किसानों ने बताया कि 24 सितंबर को पंजाब में फाजिल्का जिले के घट्टियांवाली बोदला गांव के पास गंगनहर में करीब 70 फीट कटाव आया था। यह सब गंगनहर की पटड़ी में लगी अवैध पाइपों के कारण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने पंजाब के किसानों को 15 हजार रूपये लेकर पाइप लगाने की स्वीकृति दे रखी है, यही नहीं कि पंजाब सरकार ने बकायदा बिजली कनेक्शन दे रखे हैं। पटरी में सैकड़ों ट्यूब लगे हुए हैं। पंजाब के किसानों ने गंगनहर के नजदीक राजस्थान की जगह पर मोटरे लगा रखी है। गंगनहर क्षेत्र के किसानों के पानी पंजाब का किसान डाका डाल रहा है और चावल की खेती की जा रही है। समिति संयोजक रणजीत सिंह राजू ने बताया कि घट्टियावाली बोदला गांव के पास नहर टूटने के बाद गंगनहर क्षेत्र के करीब 50-60 किसान एकत्रित होकर मौके पर गए तो देखा कि गंगनहर की पटडी में जगह जगह पर लगी हुई है। इसके जरिए पानी चोरी किया जा रही है। लेकिन न तो राजस्थान और न ही पंजाब का सिंचाई विभाग कोई कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर गए किसानों ने गंगनहर की बुर्जी संख्या 254 से लेकर 282 तक पटड़ी पर लगी हुई करीब 50-60 पाईपे उखाड़ी थी। इसके बाद पंजाब सरकार भी हरकत में आई और कुछ पाइपों को पंजाब के सिंचाई विभाग ने उखाड़ दिया। लेकिन गंगनहर की एक पटडी से ही पाईपें उखाडी गई है। अभी भी दूसरी पटरी पर हजारों अवैध लगी हुई है और राजस्थान के किसानों के पानी की चोरी हो रही है। समिति अध्यक्ष गुरबचन सिंह कंग ने जल संसाधन विभाग की ओर से किए जाने वाले रेगुलेशन में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले वर्ष विभाग ने 20 जून से लेकर 20 सितंबर तक गंगनहर के लिए 3 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी शेयर निर्धारित किया था, लेकिन इस बार इसमें कटौती कर मात्र 1 लाख 17 हजार क्यूसेक ही निर्धारित किया है। विभाग भी मानता है कि गंगनहर के शेयर में कटौती की गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक गंगनहर के शहर करीब 34000 क्यूसेक पानी कम किया गया है। उन्होंने कहा कि आरडी 45 से गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है लेकिन उनके पास मात्र 1800 क्यूसेक पानी ही पहुंचता है। शेष पानी को पंजाब के किसान चोरी कर रहे हैं। उन्होंने गंगनहर की दोनों पटरियों पर लगी अवैध पाइपें ट्यूबवैल हटवाने, दोनों पटडिय़ों केा साफ करवाने, रेग्यूलेशन निर्धारण में पारिदर्शिता बरते की मांग की। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह मान, गुरुचरण सिंह खोसा, निशान हुंदल, शीशपाल सिंह, गुरदीप सिंह, मंगा सिंह ,सुखविंदर सिंह ,रघुवीर सिंह ,हरजिंदर सिंहसहित गंग नहर के कई किसान मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।