हनुमानगढ़। विधानसभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत सहजीपुरा की दुधवाल वाली ढाणी, 32 एसएसडब्लयु, 42 एसएसडब्लयु, 30 एसएसडब्लयु में आयोजित बूथ जीताओं, भ्रष्ट्राचार मिटाओं अभियान के तहत सभा में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। देहात मण्डल अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकत्र्ताओं द्वारा बूथ जीताओं, भ्रष्ट्रचार मिटाओं अभियान प्रारम्भ किया गया है जिसमें बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओं के सकंल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर ढाणी ढाणी व गांव गांव जाकर आमजन को भाजपा सरकार कि दमकारी नितियो को उजागर करने का संकल्प दिलाया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले साडे चार सालों में किसान मजदूर व्यापारियों की कमर तोड़ दी चाहे, नोटबंदी की बात हो चाहे जीएसटी की बात हो आम आदमी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं,उन्होने कहा कि स्थानिय प्रतिनिधी सिचाई मंत्री होंते हुए भी किसान पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहा हे,सिचाई पानी की कमी से फसले चोपट हो गई है किसान कर्जे से बर्बाद हो करहा है । प्रधान जयदेव भीडासरा,दयाराम जाखड़ ने भाजपा के नेताओं ने सत्ता में आने से पहले देश के युवाओं बेरोजगारों एवं आम आदमियों से जो वादे किए थे वह सिर्फ पूर्णता जुमला साबित हुए हैं चाहे लोगों के बैंक खाते में पंद्रह लाख रुपए आने की बात हो चाहे दस करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात हो भाजपा की सारी बातें जुमला साबित हुई है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब मजदूर और व्यापारियों की परेशानियों को दिल से समझा है इस समय आम जनता कांग्रेस की तरफ बड़ी आशाओं से देख रही है इस बार विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता भाजपा का सुपड़ा साफ कर देगी। । इस मौके पर 50 परिवारों ने भाजपा को छोड़ कर कॉग्रेस का दामन थामा है। इस मौके पर पूर्णराम गोदारा, हरीराम सिवल, पूर्णराम गोदारा, पप्पुराम मेघवाल, फताराम छीपा, बीरबल राम बेनीवाल, ओमप्रकाश, मनफुलराम गोदारा, दुधवाल वाली ढाणी में सुलतानराम दुधवाल, पूर्णराम दुधवाल, रामप्रताप दुधवाल, सुखराम दुधवाल, जेपी दुधवाल, गणपतराम, पीरथीराम दुधवाल, ओमप्रकाश जाखउ़, रणवीर दुधवाल, इन्द्राज सहारण, लालचंद धुलिया, राजु व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ