प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘मन की बात’’
कार्यक्रम का मुरलीपुरा में हुआ आयोजन
’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर 1 अक्टूबर 2018। कल मुरलीपुरा मण्डल में ‘‘मन की बात’’ मण्डल प्रभारी कमलेश तिवाड़ी ने एन.के. पब्लिक स्कूल में ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के 48वें प्रसारण का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड संख्या 4, 5, 8 के स्कूल के विद्यार्थी, खिलाड़ी, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं ने ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम सुना।
‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि महात्मा गाँधी के विचारों ने पूरी दूनियाँ को प्रेरित किया। लाल बहादुर शास्त्री जी खादी के पुराने या कटे-फटे वस्त्रों को भी सहज कर रखते थे, क्योंकि उसमें किसी का परिश्रम छुपा होता है।
‘‘मन की बात’’ के प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत ने बताया कि मोदी जी ने पराक्रम पर्व के अवसर पर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने आतंकवाद की आड़ में प्रोक्सी वार की दृष्टता करने वालों को मुँहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत जिन घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ उनसे कितने लोगांे को लाभ मिला है और जिन लोगों को इससे असुविधा हो रही थी उन्हें सुविधा मिली है। एन.एच.आर.सी. के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान में गरीबों के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रावधान किए गए। उसी से प्रेरित हो एन.एच.आर.सी. का गठन किया गया। उन्होंने 31 अक्टूबर पर हर गाँव, शहर में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन करने का आव्हान करते हुए सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजली की बात भी कही।
इस अवसर पर प्रदेश के नमो एप प्रभारी अजय विजयवर्गीय, मन की बात के प्रदेश सह-प्रमुख कपिल सिंह सिसोदिया, नरेश योगी, शहर प्रमुख सोहन शर्मा, नगर निगम में मोटर गैराज समिति के चैयरमेन भगवत सिंह देवल, अरूणा शर्मा, अनिता पारीक, मंजू शर्मा, रामबाबू खण्डेलवाल, चन्द्रकान्त शर्मा, जयन्त कुमावत, ममता शर्मा, रिंकू अग्रवाल, बिन्दु सैन, प्रेमलता, मक्खन लाल, नथमल जाँगिड़, महालक्ष्मी, राजेश पुरोहित, ताराचन्द पारीक, राहुल यादव, मनीष तिवारी, बनवारी अग्रवाल, संजय शर्मा उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ