भाजयुमो का ‘‘नवमतदाता अभिनन्दन समारोह’’ की बैठक
जयपुर दिनांक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा का नवमतदाता अभिनन्दन समारोह की बैठक का आयोजन किया रखा गया है |
शर्मा ने बताया कि बैठक में जिलों से आये जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश समितियों के संयोजक उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेशभर से आये हुए सभी प्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा का मार्ग-दर्शन प्राप्त होगा।
शर्मा ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान प्रदेश में 75 लाख नवमतदाता बनें है। 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु वाले नवमतदाताओं का भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मण्डल स्तर पर सम्मान किया जायेगा। उक्त नवमतदाता अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम राजस्थान की सभी 200 विधानसभाओं में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जायेगा।
टिप्पणियाँ