आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा हवा के पत्तों की तरह बिखर जायेगी : चौधरी विनोद कुमार
जंक्शन धानमण्डी में कांग्रेस का कार्यकत्र्ता सम्मेलन, व्यापारियों ने कहा सभी वर्ग भाजपा सराकर की रवानगी का कर रहे है बेसबरी से इंतजार
हनुमानगढ़26 अक्टूबर जंक्शन की नई धानमण्डी स्थित दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में बुथ जिताओ भष्ट्राचार मिटाओ, अभियान के तहत आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन में भारी संख्या में व्यापारियों व आमजन ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार बुथ प्रभारी,बुथ कार्यकर्ता, व्यापारियों व वार्ड वासीयो को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान सत्ताधारी भाजपा सरकार से कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर व आम जन बेहद दु:खी है। प्रदेश में विकास कार्यो के नाम पर घोटाले हो रहे है,प्रदेश की सडक़ों का बुरा हाल है। प्रदेश की जनता जान चुकी है कि भाजपा ने चुनावी समय में आम जन को प्रलोभन देकर व झूठ की राजनीति करके भोली-भाली जनता के वोट हथियाने का काम किया था,अब प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है,जिसके कारण देश का युवा वर्ग हताश है ओर आए दिन भाजपा सरकार के घोटाले प्रदेश की जनता के सामने आ रहे है। उन्होने कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और आम जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आयी केन्द्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज किसान त्रस्त है, आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। नौजवान बेरोजगारी की मार सहने को मजबूर है। व्यापारी जीएसटी से परेशान है आम जनता मंहगाई से त्रस्त है। और कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो गयी है कि आम जनता भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों को जनता के बीच जाना है। चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि सरकार से आज प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा नाराज है। इतनी अधिक नाराजगी उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में किसी सरकार के प्रति नहीं देखी। यही कारण है कि उन्हें तथा कांग्रेस पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित ही 2018 के विधानसभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनाव में इस जन-विरोध की आंधी में भाजपा हवा में पत्तो की तरह बिखर जाएगी और कांग्रेस की केन्द्र और राज्य में सरकार बनेगी। सभा को संबोधित करते हुये पार्षद सुमित रिणवां, पूर्व पार्षद मदन बाघला, पार्षद अशोक यादव, पूर्व पार्षद निरंजन नायक, सतपाल दामड़ी, अमरजीत सेठी, विनीत बिश्रोई, मनजिन्द्र लेघा, अमरचंद सिंगला, रविन्द्र अरोड़ा, नवदीप राणा, विजय जोशी, महेन्द्र सिंह मान, प्रकाश जैन, गोपाल जिन्दल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, गुरमीत चन्दड़ा, जगदीश अग्रवाल, भगवानदास बंसल, गौरचंद अग्रवाल, सुरेन्द्र गर्ग, कलवंत जुनेजा ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हितो में नहीं है बल्कि उन्हें उजाडऩे में भरोसा रखती है। आज व्यापारियों की कमर टैक्स के बोझ से टूट रही है। व्यापारी आज सबसे ज्यादा परेशान है। भट्टी टैक्स के साथ-साथ कई अन्य टैक्स भी मौजूदा सरकार ने लगाएं है। जिससे व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी और आम आदमी सरकार से बेहद परेशान है। सभी सरकार की रवानगी का इंतजार कर रहे है। इस मौके पर धर्मवीर अरोड़ा, मिर्जा खान, नवीन मिढ़ा, लखविन्द्र सिंह मान, मनोहरलाल, रमेश जिन्दल, सुरेन्द्र झोरड़, मंगतराय जिन्दल, मामराज परिहार, बलविन्द्र सिंह बावरी, असार अली, रामकुमार सेतिया, रज्जाक खान, चरण गर्ग, डॉ. रविन्द्र गौतम, गुरप्रीत मान, सतीश कुमार, गोपीराम, भारतभूषण कौशिक, अशोक गौरी, भगवानदास, केवल भाट, विनोद सोनी, संदीप सिंगला, घोडाराम नायक, गंगाराम बंसल व अन्य व्यापारी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ