स्थाई स्टाफ अधिकारियों का नाम लेकर जवानों को कर रहे परेशान, होमगार्ड कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
बोले- ड्यूटी के बदले की जाती है रुपयों की मांग
हनुमानगढ़। राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन की बैठक जंक्शन जिला कार्यालय में अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि स्थाई स्टाफ द्वारा अधिकारियों का नाम लेकर जवानों को परेशान किया जाता है और ड्यूटी के बदले रुपए की मांग की जाती है, जिससे होमगार्ड कर्मचारी परेशान है जिसके विरोध में सभी जवानों ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया। अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि स्थाई स्टाफ एवं अधिकारियों द्वारा जवानों को परेशान करने एवं ड्यूटी के बदले पैसों की मांग के विरोध में 4 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर फिर भी जवानों की मांगें नहीं मानी गई तो सभी होमगार्ड कर्मचारी ड्यूटी को छोड़कर आंदोलन की राह अपनाएंगे। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, जयवीर, अजय, द्वितीन शर्मा, रामेश्वर, गुरबचन, रणजीत सिंह, भगवानदास, लाभ सिंह ,अजय कुमार, रोहित कुमार ,रणवीर सिंह, देवेंद्र एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

टिप्पणियाँ