सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूथ जीताओ, भ्रष्ट्राचार मिटाओ अभियान






हनुमानगढ़ 22 अक्टूबर बूथ जिताओ , भ्रष्ट्राचार मिटाओं अभियान के तहत सोमवार को गांव पक्कासहारणा के बनवाला पक्काभादवा  के 28 डीएलबी में सभा का आयोजन हुआ। बूथ जीताओं, भ्रष्ट्राचार मिटाओं अभियान में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। देहात मण्डल अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकत्र्ताओं द्वारा बूथ जीताओं, भ्रष्ट्रचार मिटाओं अभियान प्रारम्भ किया गया है जिसमें बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओं के सकंल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर ढाणी ढाणी गांव गांव जाकर आमजन को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी चेहरे को उजागर करेगे। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग चुकी है और उसने इस सरकार को हटाने तथा कांग्रेस को राज सौंपने का मन बना लिया है। उन्होने बताया कि भाजपा के राज में पिछले समय में प्रदेश की दुर्दशा हुई है और बड़े जनादेश के साथ सत्ता में काबिज हुई भाजपा ने जनविरोधी नीतियों को अपनाकर जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच सालों में प्रदेश में कुराज व्याप्त होने से महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध संस्थागत हो गया है। चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस नीति के साथ प्रदेश में शासन चलाया है उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश की जनता हर मोर्चे पर अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है। उन्होने कहा कि जनता 7 दिसम्बर को इंतजार कर रही है और भाजपा को जड़ से समाप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम पूरे प्रदेशभर में आयोजित हुआ है जिसके माध्यम से कांग्रेसजनों ने आमजनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की नाकामियों को ऊजागर करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की है जिसे आमजन का भरपूर समर्थन मिला है। इस मौके पर गांव पक्काभादवा के 28 डीएलबी में ग्रामीणों द्वारा पूर्व मंत्री चौधरी विनोद को फलों से तोलकर भरपूर समर्थन दिया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान जयदेव भीड़ासरा, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी, देहात मंण्डल अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, सरपंच रणवीर भादू, सरपंच सीताराम ने आगामी विधानसभा चुनाव में चौधरी विनोद कुमार को पुन: सत्ता में लाने के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर पक्कासहारणा के बनवाला में सरदार नक्षेत्र सिंह लम्बड़दार, साहिब सिंह ढिल्लो, गुरचरण सिंह ढिल्लो, मलकीत सिंह चहल, जग्गा सिंह, गुरराज सिंह, गुरमेल सिंह, हरनेक सिंह, चमकोर सिंह, बूटा सिंह, अमरजीत सिंह, बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, पक्काभादवा के 28 डीएलबी में केसराराम भादू, हरबंश सिंह, सनदीप सिंह, दलजीत सिंह भाईका, जगनाम सिंह, बिकर सिंह, जगदेव सिंह, नथा सिंह, सुखा सिंह, रामकुमार, प्रभुराम, महावीर प्रसाद वर्मा, मनजीत सिंह भाईका, महावीर गोदारा, दयाराम बावरी, सुभाष , जगतार सिंह ढिल्लो, महेश कुमार गर्ग अन्य ग्रामीण मौजूद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।