हनुमानगढ़। राजस्थान एकाउटेन्टस एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर हनुमानगढ़ जिले के लेखाकर्मीयो द्वारा शुरू किया गया सामूहिक अवकाश तीसरे दिन भी जारी रहा।गुरुवार को लेखाकर्मियों ने पेंशनर हॉल के बाहर सामूहिक अवकाश पर रहते हुए धरने पर बैठे रहे। राज्य के लेखाकर्मी अपनी 6 सुत्री मांगों तथा कनिष्ठ लेखाकार को ग्रेड पे 4200 स्वीकृत करने, कनिष्ठ लेखाकार का नाम कनिष्ठ लेखाधिकारी करने, अधीनस्थ लेखा संवर्ग में द्विस्तरीय प्रणाली, राज्य लेखा सेवा में पदोन्नति द्वारा 50 प्रतिशत पद भरने व अन्य मांगों पर पिछले कुछ वर्षो से आन्दोलनरत है तथा राज्य सरकार के विभिन्न स्तरों पर जैसे मंत्री मण्डलीय उपस्थिति वित्त सचिव व सांवत कमेटी द्वारा सिद्धांतत: स्वीकृत किया जा चुका है। उसके उपरांत भी इसका क्रियान्वयन नही हो पा रहा है। जिसके कारण लेखाकर्मियों को मजबूरन आन्दोलित होना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला मंत्री भवानी शंकर शर्मा, अशोक कुमार गांधी दिनेश कुलडिया, सतपाल जाखड़, वीरेंद्र पाठक, पृथ्वी सिंह शेखावत, संजय बिश्नोई ,जगदीश प्रसाद, अनिल जाखड़, विजय सहारण आदि संगठन सदस्य मौजूद थे।
प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के 4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17 अप्रैल,2018 में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...
टिप्पणियाँ