सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कनिष्ठ अभियंताओं ने वेतन विसंगति को दूर करने बाबत ज्ञापन सौंपा


हनुमानगढ़। समस्त कनिष्ठ अभियंता जिला हनुमानगढ़ ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर कर ग्रेड पे 4800  करना एवं संबध पदोन्नति करने बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार मुख्य मांगों में राजस्थान सरकार के अधीनस्थ विभागों, निगमों, मंडलों एवं उपक्रमों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करते हुए डिग्रीधारी एवं डिप्लोमाधरी कनिष्ठ अभियंता का वेतनमान ग्रेड पे 4800 किया जाये, अभियंत्रीक सेवाओं में भी अन्य सेवाओं की तरह समयबद्ध पदोन्नति जैसे 6-12-18-24 वर्ष में की जाये अथवा पदोन्नति पद का वेतनमान 6-12-18-24 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर दिया जाये। ज्ञापन में कनिष्ठ अभियंताओं ने मांग की है कि डिग्रीधारी व डिप्लोमाधारी अभियंताओं कीलम्बे से लंबित मांगों को अविलम्ब पूर्ण किया जाये। ज्ञापन देने वालों में महेन्द्र भादू, बजरंग लाल, सतीश कुमार, संजय कुमार, कमल कुमार, माहर सिंह व अन्य कनिष्ठ अभियंता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें