हनुमानगढ़29 सितम्बर । विश्व हिंदू परिषद,की जोधपुर हुई प्रान्त बैठक मे अशीष पारीक
को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का प्रान्त सह संयोजक का दायित्व दिया गया
है। शनिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम दुर्गा मंदिर धर्मशाला में
हुआ ।जिसमें आशीष पारीक का बूटासिंह, कैलाश नोखवाल ,कुलदीप नरुका,
मातृशक्ति संयोजिका नेहा शर्मा, हेमलता जोशी, कुलविंदर कौर के नेतृत्व में
हनुमानगढ़ को प्रान्त में पहली बार प्रतिधित्व मिलने स्वागत किया गया।
अशीष पारीक ने कहा कि संगठन में पद बड़ा नहीँ है केवल हम कितना कार्य
राष्ट्र व हिंदुत्व को संगठित करने के लिए कर रहे है ये महत्वपूर्ण है। अब
अगले कुछ महीनों में संगठन द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होना है तो
जरूरी ये है कि हम प्रान्त के हर गांव तक पहुंचकर हिंदू समाज को संगठित
करें क्योंकि यदि वहां हम नही पहुंचे तो समाज व देश को तोडऩे वाली
विघटनकारी शक्तियां राष्ट्र को तोड़ देगी। 5 अक्टूबर को विहिप ने दिल्ली
में बैठक बुलाई है,जिसमे संतो के साथ बैठकर राम मंदिर के लिए आगे की
रूपरेखा बनाई जाएगी,इसलिए हमें आंदोलन के लिये भी तयार होना है । इस अवसर
पर स्रह्म् प्यारेलाल जी, हेमलता जोशी,बूटासिंह,कैलाश जी, दीपक खाती,
सूर्यप्रकाश, अमन राजपूत, नेहा शर्मा, कुलविंदर कौर, विजय जोशी व अन्य
कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ