हनुमानगढ़। किसानों के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में जंक्शन के जाट भवन परिसर में मनाया गया। जयंती समारोह में सभी सदस्यों, किसानों व जाट समाज के लोगेां ने चौधरी देवीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाये मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर किसान भूप राहड़ व भानीराम मूण्ड ने चौधरी देवीलाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इन्होने हमेशा गरीब, मजदूर, किसानों के उत्थान के लिये संघर्षशील रहे, गांवों के विकास के लिये अलग से ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन, अलग से बजट का प्रावधान, जनहित में अनेक कार्य चौधरी देवीलाल की देन है। उन्होने बताया कि चौधरी देवीलाल अपने आप में एक विश्वविद्यालय थे, इनके सानिध्य में अनेक नेता हुये, जो आज केन्द्र व राज्य स्थापित है। इस मौके पर सुरेश चाहर, संजय जाखड़, फताराम जाखड़, भूप सिंह राहड़, इन्द्राज मूण्ड, महेन्द्र मूण्ड, साहबराम मूण्ड, महेन्द्र मूण्ड,ओमप्रकाश पूनिया, राजेन्द्र मूण्ड, राजीव खिचड़ व अनय सदस्य मौजूद थे।
Current news, editorials related and covers striking products of online shopping e-commerce sites
टिप्पणियाँ