सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सतीपुरा फाटक के पास ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास

सतीपुरा फाटक के पास ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास,  79 करोड़ होगा खर्च
आरओबी  और आरयूबी बनने से लोगों का समय और धन दोनों की होगी बचत: डॉ. रामप्रताप



हनुमानगढ़ । सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप ने सोमवार को जंक्शन अबोहर रोड स्थित सतीपुरा फाटक के पास ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप ने कहा कि आरयूबी और ओवरब्रिज बनने से लोगों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए वे भरसर प्रयास कर रहे हैं कि आमजन को राहत मिले। उल्लेखनीय है कि इस पर करीब 79 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सिंचाई मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरओबी और आरयूबी बनने से खासकर किसान वर्ग को बेहद राहत मिलेगी। वह अंडर ब्रिज से अपनी उपज मंडी में ले जा सकेंगे। इसी तरह दोनों तरफ के गांवों के लोगों का भी समय खराब नहीं होगा। इससे काफी सहुलियत मिलेगी। इस मौके पर सभापति राजकुमार हिसारिया, उपसभापति नगीना बाई, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पार्षद राजेश कड़वासरा, पार्षद कालूराम शर्मा, देहात मंडल के प्रेम गोदारा, सतीपुरा सरपंच सिद्धार्थ बलिहारा, नवां सरपंच सफी मोहम्मद, इंद्राज सहारण, पतराम, अर्जुन, मंगतराम, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html