सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आगाज

राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आगाज: गुड डे डिफेन्स स्कूल





 हनुमानगढ़। 63 वी राज्य स्तरीय बैडमिन्टन 17 व 19 वर्षीय (छात्रा) प्रतियोगिता गुड डे डिफेंस स्कूल (एसकेडी कैम्पस) 7 एसटीजी हनुमानगढ़ में शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री डॉ0 रामप्रताप, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला कलक्टर श्री दिनेश चन्द्र जैन, एसडीएम हनुमानगढ़ श्री सुरेन्द्र पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती वन्दना सिंह (डायरेक्टर जोधपुर), अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  रणवीर शर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक  मोहनलाल स्वामी, निदेशालय पर्यवेक्षक  रोहताश जी चुघ, चयन समिति एवं निर्णायक मण्डल संयोजक सरिता सिन्हा, सुरेश शर्मा अध्यक्ष स्वयं सेवी शिक्षण संस्थान, हनुमानगढ़,राजेश मिढा,साबिर हुसैन, अमीलाल, राजेश वर्मा, गुरदीप सिंह,रणवीर ढिल्लो,राजकुमार सैनी, गुरदयाल सिंह संस्थापक खालसा शिक्षण संस्थान, सरंपच डबलीराठान कर्मा बानो, भूतपूर्व सरपंच जगतार ंिसह,  अशोक गाबा समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ0 रामप्रताप ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने तथा जीवन में खेल के महत्व को समझाया। जिला कलक्टर श्री दिनेश चन्द्र जैन व एसडीएम हनुमानगढ़ सुरेन्द्र राजपुरोहित ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गुड डे डिफेन्स स्कूल के छात्रों ने बैण्ड प्रदर्शन के साथ-साथ प्रतियोगियों के साथ मार्चपास्ट किया। कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय जूडो खिलाडी़ अनमोल ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शपथ ग्रहण करवाई। प्रतियोगिता में राज्य भर से 63 टीमों के कुल 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम पश्चात् जिला बैडमिन्टन क्लब हनुमानगढ़ में उद्घाटन मैच सीकर व करौली 19 वर्षीय मैच से उद्घाटन हुआ। उद्घाटन का शुभारम्भ पूर्व संयुक्त निदेशक श्री मोहनलाल स्वामी ने करवाया। मैदान की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं श्री नरेन्द्र खिलेरी, सचिव बैडमिन्टन संघ हनुमानगढ़ ने की। आये हुए मेहमानों का श्री खुशहाल दास विश्वविद्यालय निदेशक, बाबूलाल जुनेजा व दिनेश जुनेजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन पवन कौशिक एवं अभिमन्यू द्वारा किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला ?

एबीपी न्यूज़ के पत्रकारों ने मोदी सरकार की आलोचना की कीमत चुकाई है? सूत्रों के अनुसार चैनल में हुए इन बदलावों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पिछले हफ्ते संसद भवन में कुछ पत्रकारों से कहते सुना गया था कि वे ‘एबीपी को सबक सिखाएंगे.’  देश के बड़े टीवी न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से दो बड़े पत्रकारों के इस्तीफे और तीसरे को काम करने से रोकने को मीडिया और राजनीतिक हलकों में किसी मीडिया हाउस के सत्तारूढ़ दल को खुश रखने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है. बुधवार 1 अगस्त को चैनल प्रबंधन ने एडिटर इन चीफ मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे की घोषणा की. इसके बाद हाल ही में एबीपी पहुंचे, चर्चित शो ‘मास्टर स्ट्रोक’ के एंकर और पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के चैनल छोड़ने की खबर आई. इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि बाजपेयी ने इस्तीफ़ा दिया या उन्हें चैनल छोड़ने के लिए कहा गया. गौरतलब है कि उनका चैनल से जाना उनके शो के उस एपिसोड के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की एक महिला किसान के मोदी सरकार की योजना के चलते ‘दोगुनी हुई आय’ के  प्रधानमंत्री के दावे का खंडन  प्रसारित किया था. ...