‘‘आदिवासी चले कमल की ओर’’ पोस्टर का हुआ विमोचन
’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर दिनांक 29 सितम्बर, 2018। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जारी पोस्टर का मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विमोचन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ‘‘आदिवासी चले कमल की ओर’’ पोस्टर का विमोचन किया।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि मोर्चा की ओर से ‘‘आदिवासी चले कमल की ओर’’ पोस्टर को पंच निष्ठाओं के साथ में जारी किया गया है, जिसमें सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है।
साथ ही इसमें प्राचीन काल से अब तक की मुख्य-मुख्य जानकारियाँ भी समाहित की गई है तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के द्वारा जारी किये गये पोस्टर में आदिवासियों हेतु पंच निष्ठाओं का भी जिक्र किया गया है, जिनमें राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, गाँधीवादी दृष्टिकोण पर आधारित समतामूलक समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता एवं मूल्य आधारित राजनीति मुख्य है।
इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महामंत्री जगदीश मीना, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, मेघराज मीणा, मोर्चे के प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोपाल लाल मीना, मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट ग्यारसी लाल मीना, एस.एस.एस. प्रकोष्ठ के मानसिंह मीणा, मोर्चे के आई.टी. प्रदेश संयोजक शिवसिंह मीणा के प्रदेश सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ