सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
12 वें दिन भी जारी रहा रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन
मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पहनाई जूतों की माला जताया रोष
वक्ता बोले- मांगे नहीं मानी  तो रोडवेज कर्मी  तेज करेंगे आंदोलन
हनुमानगढ़। राजस्थान रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति आगार कमेटी हनुमानगढ़ आगार के समस्त कर्मचारियों का चक्काजाम 12वें जारी रहा। शुक्रवार को समस्त कर्मचारियों द्वारा रोडवेज बस डिपों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और परिवहन मंत्री यूनुस खान को जूतों की माला पहना कर रोष जताया गया। इसके बाद कर्मियों ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को जमकर कोसा। पृथ्वी महला ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ  अन्याय कर रही है  जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सतवीर गोस्वामी ने कहा कि हम हड़ताल पर है लेकिन गूंगी-बहरी सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। कर्मचारियों के समक्ष भी आर्थिक संकट है। इसे तो सरकार को देखना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। इस मौके पर डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के संघर्ष में हमेशा उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 18 साल में रोडवेज 22 हजार करोड़ के घाटे में रही जबकि पिछले 5 साल में साडे पच्चीस हजार करोड़ का घटा रोडवेज को हुआ यह सीधा सीधा एक बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस या किसी अन्य बड़ी जांच एजेंसी से जांच होनी चाहिए और इतने बड़े भ्रष्टाचार को करने वाले भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए। इस मौके पर सौरभ राठौड़, पृथ्वी महला, सतवीर गोस्वामी, देवीलाल स्वामी, देवदत, बलराज मान, रणजीत बागड़ी, दुलीचंद, दानाराम भालौड़े व अन्य सदस्य मौजूद थे।
  ये है मांगें: सातवां वेतन आयोग लागू करने, नई बसें लगाने, रिटायर्ड कर्मचारियों का भुगतान सहित कई मांगें शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें