



हनुमानगढ़ । मेरा बुथ मेरा गौरव अभियान के तहत आज पूर्व मंत्री चौ. विनोद
कुमार ग्राम पंचायत पक्कासहारणा के गांव 29 एम एम के,30 एम एम के,33 एम एम
के,3 यूटीएस,भाटा वाली ढाणी व पालेवाली ढाणी में जन सभा का आयोजन किया गया।
सभा में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पूर्व मंत्री चो. विनोद कुमार
ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नितियो के कारण
आमजन दु:खी व त्राहस्त है । उन्होन कहा भाजपा की वसुंधरा सरकार के पास
पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी पूर्णत:नाकाम रही है। उन्होने कहा कि यह
सरकार न तो किसान,मजदुर,युवा,व्यापारी को खुश रख पाई। उन्होने युवाओं को
डेढ करोड़ नौकरीयां देने का वायदा किया था परन्तु सत्ता में आने के बाद
भाजपा सरकार द्वारा डेढ लाख युवाओं को भी नौकरी नही दे पाई। उन्होने कहा कि
राजस्थान में टोटल 7 लॉख कर्मचारी और वसुन्धरा सरकार 15 लॉख नौकरी देने के
झूठे वादे कर सत्ता में आई । इस कलये वक्त आ गया है इस झूठी सरकार को जड़
से ऊखाड़ फैकने का, पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार ने अपने कार्यकाल में
करवाये गये पक्कासहारणा में विकास कार्यो के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव
में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। और कहा कि आगामी
विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस की सरकार बनना तय है । इस मौके पर पंचायत समिति
प्रधान जयदेव भीडसरा,पूर्व पंचायत समिति प्रधान दयाराम जाखड़,देहांत ब्लाक
अध्यक्ष गुरमीत सिंह चन्दड़ा,भूपेन्द्र चौधरी,जोड़किया के पूर्व सरपंच
विनोद सहू आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम कुमार ढाका, बनवारी लाल
बाजीगर,अनिल तिवाड़ी,रूपराम खीचड़,भादर राम सियाग,भादर राम गोदारा,जयमल
खीचड़,कालू राम नायक,अलवीर बूटर,दलीप स्वामी,जेठाराम भाट,बलकर सिह,प्रकाश
चन्द,अवतार सिंह,भभूताराम भाट,विनोद वर्मा,धर्मपाल कटारीया,भागीरथ आदि
उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ