सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी बैठक आयोजित
- 9 को कलश यात्रा के साथ होगा प्रारंभ


हनुमानगढ़(राजस्थान ), 21 सितम्बर। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर टाऊन में श्री दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक मिथिला मंदिर वार्ड नं. 35 में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलविन्द्र दास ने की। बैठक में समिति के चुनावों पर चर्चा की गयी तथा सर्वसम्मति से बलविन्द्र दास को अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गयी। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, मूर्ति अनावरण, हवन-यज्ञ, विसर्जन आदि की तैयारियों की रूपरेखा तय की गयी। प्रवक्ता प्रदीपपाल ने बताया कि महोत्सव 9 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें प्रथम दिन महावीर दल धर्मशाला टाऊन से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन 10 अक्टूबर को कलश स्थापना तथा 15 अक्टूबर को बेल निमंत्रण तथा 16 अक्टूबर को मूर्ति अनावरण व रात्रि को विशाल जागरण, 17 अक्टूबर को महानिशा पूजन व 56 भोग लगाया जायेगा। 18 अक्टूबर सितम्बर को सुबह हवन यज्ञ एवं कन्या पूजन होगा तथा रात्रि विशाल जागरण होगा। दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन 19 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का खुंजा नहर में विसर्जन के साथ होगा। प्रदीपपाल ने बैठक में जानकारी दी कि मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण बिहार से आए कलाकारों द्वारा किया जा रहा हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा में केमिकल रहित रंगों का प्रयोग किया जाएगा। आज हुई बैठक में सचिव दिलखुश मंडल, बलदेव दास, अशोक गौतम, महेन्द्र डीजे, शिवजी दास, झमेली दास, शंकरलाल मास्टर, मुरारीलाल शास्त्री, मुकेश चौधरी, प्रमोद यादव, हरेराम, श्याम पीओपी, शिवचन्द्र, कमलेश यादव, जितेन्द्र दास, सुरेश दास, धर्मेन्द्र दास आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें