सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोडवेज संयुक्त मोर्चा के द्वारा अनिश्चित कालीन चक्का जाम



हनुमानगढ़(राजस्थान ) 24 सितम्बर । रोडवेज संयुक्त मोर्चा के द्वारा 27 जुलाई को हुए समझौते को लागू ना करने के विरोध में किया जा रहा अनिश्चित कालीन चक्का जाम सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा । आठवें दिन धरने पर कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में रोड़वेज कर्मचारियों को तन मन धन से समर्थन दिया। कर्मचारी नेता नायब सिंह व विक्रांत सहारण ने बताया कि सयुंक्त मोर्चे द्वारा गत आठ दिनों से चक्का जाम व उससे पूर्व दो दिनों का धरना ही दिया गया और दस दिन बीत जाने के बावजूद अब तक राज्य सरकार द्वारा संयुक्त मोर्चा को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष तरूण विजय, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज बड़सीवाल, पार्षद मनोज सैनी, कांग्रेस सेवादल के राजवीर वर्मा, देवीलाल वर्मा, नवदीप राणा, रामकुमार गोदारा, निरजन नायक, अशोक यादव ने धरना स्थल  पर जाकर रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को  समर्थन दिया। धरने पर नायाब सिंह, विक्रांत सहारन, पृथ्वी महला, रणजीत सिंह, राम गोपाल, पवन शर्मा, दुनीचंद, गुरचरण, मक्खन सिंह, रणजीत सिंह, हरि सिंह, महावीर जोशी, बलराम सिंह मान, जगदेव,नरेंद्र स्वामी,हरदेव सिंह, सुनील सहारण आदि कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला ?

एबीपी न्यूज़ के पत्रकारों ने मोदी सरकार की आलोचना की कीमत चुकाई है? सूत्रों के अनुसार चैनल में हुए इन बदलावों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पिछले हफ्ते संसद भवन में कुछ पत्रकारों से कहते सुना गया था कि वे ‘एबीपी को सबक सिखाएंगे.’  देश के बड़े टीवी न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से दो बड़े पत्रकारों के इस्तीफे और तीसरे को काम करने से रोकने को मीडिया और राजनीतिक हलकों में किसी मीडिया हाउस के सत्तारूढ़ दल को खुश रखने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है. बुधवार 1 अगस्त को चैनल प्रबंधन ने एडिटर इन चीफ मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे की घोषणा की. इसके बाद हाल ही में एबीपी पहुंचे, चर्चित शो ‘मास्टर स्ट्रोक’ के एंकर और पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के चैनल छोड़ने की खबर आई. इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि बाजपेयी ने इस्तीफ़ा दिया या उन्हें चैनल छोड़ने के लिए कहा गया. गौरतलब है कि उनका चैनल से जाना उनके शो के उस एपिसोड के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की एक महिला किसान के मोदी सरकार की योजना के चलते ‘दोगुनी हुई आय’ के  प्रधानमंत्री के दावे का खंडन  प्रसारित किया था. ...