सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक



हनुमानगढ(राजस्थान )24 सितंबर । जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी तथा विशिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष तरूध्ण विजय व प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर वर्मा थे। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठक मनोज सैनी ने की। अपने सम्बोधन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवादल को हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम दिया है। इससे सेवादल का विश्वास बढ़ा है इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा सरकार की कारगुजारियों को उजागर किया जा सकता है। राष्ट्रीय एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सेवादल पर भरोसा करके कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। जब भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवादल को कार्यक्रम दिये है , चाहे सुखा बनाम सेवादल हो चाहे आपदा में सहयोग करने की बात हो, सेवादल का कार्यकर्ता बिना किसी हिचकिचाहट के तत्पर रहता है, उन्होनें भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सौ दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करके सत्ता हासिल करली, अब पैट्रोल ओर डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान को छू: रहे है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये आमजन गरीब, मजदूर किसान का गला घोट रही है। आज भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। देश में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं से महिलाओं की सूरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। जिला मुख्य संगठक मनोज सैनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवादल को हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम दिया है, इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक  स्तर पर आयोजित कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना है। जिस तरह से झूठ वायदे कर सत्ता हासिल कर जनता के साथ खिलवाड़ किया है। जिला उपाध्यक्ष तरूण विजय ने कहा कि हमें संगठित होकर पार्टी हित में कार्य कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचत लहराकर भाजपा को उखाड़ फेकना है। गौरव यात्रा के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि सेवादल ही पार्टी का अनुशासित संगठन है। इस संगठन के माध्यम से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर सकता है। जिला सचिव मनोज बड़सीवाल, युका. महासचिव नवदीप राणा ने भी अपने विचार रखते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को इस कार्यक्रम के माध्यम से बाहर का रास्ता दिखाने पर बल दिया तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर पार्टी हित मेें कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री गोरधन धेरड़, मामराज पडि़हार, हेतराम भाटी, नोहर ब्लॉक मुख्य संगठक गंगाराम बेनीवाल, टिब्बी ब्लॉक मुख्य संगठक मनमोहन, हनुमानगढ़ देहात ब्लॉक मुख्य संगठक विजय ढ़ाका, पार्षद अशोक यादव, निरंजन नायक, युका. महासचिव रामकुमार गोदारा, मनफूल रिवाड़, देवीलाल वर्मा, तनवीर ईलाही, जाकिर हुसैन, जान मोहम्मद, अलामेर खां, ज्ञान सिहं, मनीष सेतिया, झाबरमल बागड़ी, सुभाष , जोगेन्द्र सिहं नाई, विशाल बड़सीवाल, दुर्गाप्रसाद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फतेह मोहम्मद जी टाक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html