सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं


 हनुमानगढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन हनुमानगढ़ द्वारा शुक्रवार को जिले भर के मेडिकल स्टोर बंद कर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया के नेतृत्व में अपनी मांगों के सरकार द्वारा न मानने के विरोध में नारेबाजी कर व जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विरोध जताया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन प्रेम सेतिया ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्टस व राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान दवा व्यवसाय की मांगों के विरोध स्वरूप पूरे राजस्थान के मेडिकल स्टोर बंद रखे गये और अपनी मुख्य मांग ऑनलाईन दवा व्यापार का विरूध, आमजन के स्वास्थय से खिलावाड़ की रोकथाम के लिये, युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाने के लिये दवाओं के अभाव को रोकने के लिये व दवा विक्रेता की आजीविका सुरक्षा की मुख्य मंागों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया, पप्पू गोयल, भुवनेश ग्रोवर, लवली चावला, हरपाल, इन्द्रजीत चराया, प्रहलाद हिसारिया, टिटू वधवा, सतीश गोयल व अन्य दवा विक्रेता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें