वी.एम. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 14 वर्षीय बास्केट बॉल (हनुमानगढ़) टीम राज्य स्तर पर विजेता
हनुमानगढ़। स्थानीय व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बास्केट बॉल टीम सवाईमाधोपुर में चल रही 63वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बांसवाड़ा, कोटा, झुन्झूनू व सीकर को वन साइड हराते हुए राज्य स्तर पर विजेता रही। कोच श्री विकास अग्रवाल व निशा शर्मा ने बताया कि इस दौरान विद्यालय टीम की खिलाडिय़ों सिमरन, पायल, प्रियंका, चीनू, भावना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम राज्य स्तर पर जीत दिलवाई। विद्यालय स्टॉफ तथा छात्राओं ने जंक्शन स्टेशन पर पंहुच कर विजेता खिलाडियों माला पहनाकर कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा बधाई प्रेषित की। विद्यालय प्रांगण में वी.एम. शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष श्री संजय सर्राफ, सचिव श्री राधाकृष्ण सिंगला, सहसचिव श्री पवन सरावगी, कोषाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सन्जू गाडिया, वी.एम. महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. नीलम गौड़, पब्लिक स्कूल प्रिंसीपल आर.के. गुप्ता, निदेशक निर्मला नागपाल ने खिलाड़ी छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह की मेहनत कर की सलाह दी। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती सन्जू गाडिया ने छात्राओं को बधाई प्रेषित की व खिलाड़ी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या श्रीमती सन्जू गाडिया ने पधारे हुए पदाधिकारियों, अभिभावकगण तथा स्टॉफ सदस्यों का आभार प्रकट किया।
टिप्पणियाँ