सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हनुमानगढ़। शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा पहली बार शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अमन राजपुत धोलीपाल व कुलदीप नरूका के नेतृत्व में विशाल मोटरसाईकिल रैली निकाली गई। रैली से पूर्व शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली जंक्शन स्थित शिव मन्दिर सिनेमा से प्रारम्भ हुई। रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि आज के समय के युवा भगत सिंह की कुर्बानी को भुलते जा रहे है। युवा भुल चुके है कि यह आजादी हमें भीख में नही शहीदों की कुर्बानी से मिली है और युवाओं में भगत सिंह की सोच को जिन्दा रखने के लिये भव्य रैली का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में लगातार पांच दिन तक अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमें भगत की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रैली शिव मन्दिर से शुरू होकर परशुराम चैक, जंक्शन पुलिस थाना, डॉ. रामप्रताप कोठी, अम्बेडकर चैक, बस डिपो, जंक्शन ओवर ब्रिज, मुख्य बाजार, भगत सिहं चैक होते हुये टाउन के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुये पुन: जंक्शन के भगत सिंह चैक पर समपन्न हुई। इस रैली में धोलीपाल, पक्कासहारणा, गोलूवाला, डबली, जोडकिया, हनुमानगढ़ के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html