सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या मोदी सरकार ने मांगे थे 3.6 लाख करोड़ रुपये?

आरबीआई बनाम सरकार: मोदी सरकार ने मांगे थे 3.6 लाख करोड़ रुपये, आरबीआई ने ठुकराया

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक की कुल पूंजी 9.59 लाख करोड़ रुपये का तकरीबन एक तिहाई हिस्सा मांगा था.


नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के बीच चल रहे गतिरोध के बीच खुलासा हुआ है कि सरकार की ओर से 3.6 लाख करोड़ रुपये की सरप्लस (अतिरिक्त) रकम की मांग की गई थी, जिसे केंद्रीय बैंक ने ठुकरा दिया था.
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित सनी वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय की ओर से यह प्रस्ताव रिज़र्व बैंक को दिया गया था. प्रस्ताव में रिज़र्व बैंक के पास जमा कुल रकम या पूंजी 9.59 लाख करोड़ रुपये में से 3.6 लाख करोड़ रुपये की सरप्लस रकम केंद्र सरकार को देने की बात कही गई थी.
वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि इस रकम की देखरेख केंद्र सरकार और रिज़र्व बैंक मिलकर कर सकते हैं.
इंडियन एक्सप्रेस ने बैंक से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि सरकार को बैंक के भंडार से इतनी बड़ी राशि देने के बाद अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. सूत्रों ने बताया है कि इसी वजह से सरकार के इस प्रस्ताव को बैंक की ओर से नामंज़ूर कर दिया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में वित्त मंत्रालय की दलील थी कि सरप्लस ट्रांसफर से जुड़े वर्तमान सिस्टम को बैंक ने पिछले साल जुलाई में ‘एकतरफा मंज़ूरी’ दे दी, जबकि जिस मीटिंग में यह मंज़ूरी दी गई उसमें बैंक के बोर्ड में सरकार की ओर नामांकित दो प्रतिनिधि शामिल ही नहीं थे.
सरकार की राय है कि कुल पूंजी को लेकर केंद्रीय बैंक का अनुमान ज़रूरत से ज़्यादा है. इस वजह से उसके पास 3.6 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि है.
सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने आरबीआई को यह प्रस्ताव दिया है कि वित्त वर्ष 2017-18 से बैंक अपनी सरप्लस पूंजी की कुल रकम सरकार को ट्रांसफर कर दे.
रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने वित्त वर्ष वित्त वर्ष 2016-17 में सरकार को 30,659 करोड़ रुपये की सरप्लस रकम सरकार को ट्रांसफर की थी वहीं 2017-18 में 50 हज़ार करोड़ रुपये की सरप्लस रकम सरकार को दी थी.
स्त्रोत :द वायर 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html