शहीदे आजम को याद किया युवाओ ने
आई बी सी फ़ास्ट संवाददाता
हनुमानगढ़28 सितम्बर । हनुमानगढ़ के युवाओं द्वारा शुक्रवार को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इस मौके पर युवा नेता हरप्रीत सिंह ढिल्लो, गुरप्रीत सिंह गिल जोड़किया, नवदीप सिंह राणा, अनिल भाम्भू मक्कासर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भगत सिंह चौक की साफ सफाई कर भगत सिंह को माल्यार्पण किया। हरप्रीत सिंह ने बताया कि भगत सिंह को चाहे अंग्रेजों ने फॉसी दे दी थी परन्तु भगत सिंह आज भी युवाओं की सोच में जिन्दा है और उनके दिखाये गये मार्ग पर अग्रसर है। इस मौके पर गौरा मान शाहपीनी, नवदीप गिल, गोरा मान मक्कासर, पंकज बिश्रोई, गगनदीप सिंह, तरसेम बराड़ जोडकिया, संता सिंह, नवजोत ढिल्लो जोडकिया, गुरविन्द्र बराड़ व अन्य युवा मौजूद थे।
टिप्पणियाँ