हनुमानगढ़।
शिक्षा विभाग द्वारा 11 फरवरी को सभी व्यवसायिक
शिक्षकों को 28 फरवरी पश्चात विधालयो में नियमित रूप
से नियोजित नहीं किये जाने
के तुगलकी आदेश के विरोध
में जंक्शन
के भगत सिंह चोंक
पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे
व्यवसायिक शिक्षकों-प्रशिक्षको ने गुरुवार शिक्षा
विभाग के उक्त तुगलकी
आदेश की प्रतियां जलाकर
विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिला संयोजक
मनीष मक्कासर ने बताया कि
शिक्षा विभाग के उक्त तुगलकी
आदेश से जहाँ गत
चार वर्षों से संविदा पर
कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों के सामने बेरोजगारी
का संकट पैदा कर
दिया है वही दूसरी
तरफ उक्त नोकरी के
लिए चार वर्ष का
डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थियों का भी भविष्य
अंधकारमय कर दिया है।उन्होंने
बताया कि शिक्षा विभाग
का उक्त तुगलकी आदेश किसी
भी सूरत में स्वीकार
करने योग्य नही है।उन्होंने बताया
कि शुक्रवार को धरना स्थल
पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन
किया जाएगा और आंदोलन को
उग्र करते हुए शनिवार
से भूख हड़ताल शुरू
कर दी जाएगी।धरने पर
मनीष मक्कासर, विनोद, पंकज, अरुण, राजेन्द्र, संजय ,धीरज ,महावीर, संदीप भार्गव, ज्योति, ममता, हरजिंदर, टीनू, सरिता गहलोत आदि प्रशिक्षक बैठे
है।
Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started Gaming World blog with site address; ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned address for details. Admin
टिप्पणियाँ