सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आईएफडब्ल्यूजे के खाजूवाला उपखण्ड के अध्यक्ष हुए अरोड़ा

आईएफडब्ल्यूजे के खाजूवाला उपखण्ड अध्यक्ष बने अरोड़ा 
खाजूवाला। आज श्रमजीवी पत्रकारों के सबसे बड़े प्रदेश स्तरीय संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) के बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जान्दू और जिलाध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़  ने मदन अरोड़ा को खाजूवाला उपखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष मदन अरोड़ा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने मुझे इस पद से नवाजा है वह उसे पूरी निष्ठा व सभी पत्रकार साथियों का सहयोग लेते हुए ईमानदारी से निभाएंगे। अरोड़ा ने कहा की वे जल्द ही उपखण्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश और संभाग मुख्यालय पर सूचित करेंगे। उपखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय पत्रकारों ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की। खाजूवाला उपखण्ड पर आईएफडब्ल्यूजे का गठन होने पर संभाग स्तर पर पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें