सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल संसाधन विभाग में खाला निर्माण को लेकर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग



जल संसाधन विभाग में खाला निर्माण को लेकर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग 
- आरटीआई कार्यकर्ता अनिल जांदू ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
हनुमानगढ़। जल संसाधन विभाग में खालों के निर्माण कार्यों में करोड़ों का घोटाला उजागर होना पाया गया है। राजनैतिक सरंक्षण और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को लाखो-करोड़ों के टेंडर नियमों को ताक पर रखते हुए जिम्मेदार आला अधिकारीयों द्वारा दे दिए गए। इस बड़े घोटाले की जांच करवाने की मांग किसान यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष और आरटीआई कार्यकर्ता अनिल जान्दू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की है। पिछले तीन सालों से इस मुहीम में लगे जांदू को सुचना प्राप्त करने के लिए जयपुर सुचना आयोग तक जाना पड़ा। एक लम्बी जदोजहद के बाद आरटीआई से मिली सुचना के अनुसार करीब तीन दर्जन खालों के निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में धांधली हुई है। ये सभी कार्य एक मात्र एक कंपनी विशेष नैना कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए गए है जो की तकनिकी रूप से इन कार्यों में भागीदार नहीं हो सकती। जांदू ने बताया की कार्यालय अधिशाषी अभियंता गंगनहर ओएफडी खंड प्रथम सीएडी, विजयनगर , मुख्यालय हनुमानगढ़ के अधीन भाखड़ा केनाल प्रोजेक्ट के तहत चक 14 एलएलडब्ल्यू में 82 लाख 8 हजार, चक 8 एस एस डब्ल्यू - ए में 87 लाख तरेपन हजार, चक 19 एलएलडब्ल्यू में 56 लाख, पांच केके डब्ल्यू में एक करोड़ चालीस लाख, चक 6 केके डब्ल्यू में एक करोड़ सत्रह लाख, चक 32 एलएलडब्ल्यू - बी में 67 लाख, आठ एसएसडब्ल्यू-बी में 62 लाख छबीस हजार, 29 एलएलडब्ल्यू में 88 लाख तीस हजार सहित करीब तीन दर्जन किसानों के खेतों में खालों के कार्य हुए है। इन सभी कार्यों की निविदा सूचना से लेकर टेंडर प्रक्रिया और कार्य समाप्ति तक पूर्णतय: जाँच होनी चाहिए क्योंकि ये सभी कार्य नैना कंस्ट्रक्शन कंपनी को नियमों की घोर अनदेखी करते हुए दिए गए है। तीन दर्जन कार्य तो दूर उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी किसी एक कार्य में भी टेक्नीकल बीड को पास नहीं करती है फिर भला उसे कैसे ये कार्य दिए गए आदि सभी पहलुओं पर जांच होनी चाहिए। जान्दू ने बताया की इन सभी निविदाओं को पारित करने में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भी संदेह के घेरे में आ रहे है। इस संदर्भ में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक विनोद चौधरी को भी अवगत करवाया गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html