सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा का जेल भरो आंदोलन

हनुमानगढ़ कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश की जनता तथा किसान वर्ग को बरगलाने
का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने
जंक्शन धानमंडी से लेकर कलैक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन
किया। इसके बाद कलैक्ट्रेट के समक्ष जमकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ
नारेबाजी की। प्रदेश व्यापी आह्वान पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश भर
में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने
बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जुमलेबाजी की राजनीति ही की है,प्रदेश के किसानों को संपूर्ण कर्जे का प्रलोभन दिया लेकिन सिर्फ दो लाख रूपए का कर्ज माफ करने की घोषणा की, विधानसभा चुनावों के बाद 10 दिन के
अंदर राज्य सरकार ने किसानों का दो लाख रूपए का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन 50 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी किसानों का कर्जमाफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट पाने के लिए प्रदेश की जनता को झूठे वायदे करती है और कार्यकाल के दौरान सिर्फ आमजन का शोषण ही होता है। भाजपा इसका पूर्णतः विरोध करती है, इसी क्रम में प्रदेश भर में भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारियां दी है। पार्टी आंदोलन में भाजपा महिला कार्यकताओं ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं पूर्व विधायक द्रोपती मेघवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंवर, नगरपरिषद उपसभापति नगीना बाई के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी। इसके अलावा संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, पीलीबंगा विधायक धमेन्द्र मोची, भाजपा नेता अमित सहू, सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजयुमो जयपुर संभाग प्रभारी देवेन्द्र पारीक, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, जिला प्रवक्ता जसप्रित संधु, जसपाल सिद्धू, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार, दीपक खाती, विकास नागपाल, राजेश पंवार सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गिरफ्तारियां दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html