सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी -

                                                                           


पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी 
- आईएफडब्ल्यूजे ने सौंपी उपखण्ड क्षेत्र की जिम्मेदारी
श्रीगंगानगर। घनश्याम हरवानी पदमपुर क्षेत्र से सम्बंधित कई गम्भीर समस्याओं और विकास के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से समय-समय पर उजागर करते रहते हैं। आईएफडब्ल्यूजे का कार्य उपखण्ड/तहसील और ग्राम स्तर तक पहुंचे और हरवानी क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं का तत्परता से निवारण करे इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम हरवानी को इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने सर्वसम्मति से पदमपुर उपखण्ड क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। हरवानी की इस नियुक्ति के लिए बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जान्दू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश दिनोदिया और जिलाध्यक्ष मोहन पाल सिंह सचदेवा ने अनुशंसा की थी। उपखण्ड स्तर पर हुई इस नियुक्ति कि घोषणा करते हुए संभाग प्रभारी अनिल जान्दू ने कहा कि जब देश को आजाद कराना था तब पत्रकारिता मिशन के रूप में थी, लेकिन आजादी के बाद आज भी लोग पत्रकारिता से मिशन की अपेक्षायें करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं सोचते कि पत्रकारिता का प्रोफेशन अपनाने वाले लोगों का परिवार किस तरीके से संचालित होता है और अगर समाज के लोग इन बातों को सोचें तो पत्रकारिता का कभी स्तर नहीं गिर सकता। मीडिया संस्थानों द्वारा मैदानी स्तर पर काम करने वाले लोगों का शोषण किसी से छुपा नहीं है। इसके बावजूद पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करते हैं और लोगों को आईना दिखाने का काम करते हैं। उपखंड क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम हरवानी ने कहा की मेरी कोशिश रहेगी कि पत्रकार समाचारों के माध्यम से समाज को आईना दिखायें, सच सामने लाएं और जो भी मीडियाकर्मियों की समस्याएं रहेंगी, सबसे पहले आकर उनका निराकरण कराने की पहल करूंगा और मुझे उम्मीद है कि उपखंड क्षेत्र के पत्रकार साथी अच्छी प्रखर पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की समस्याएं एवं शोषण की बातों को उजागर करेंगे और मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा।


Show quoted text

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html