हनुमानगढ़ 23 फरवरी आज स्थानीय सैक्टर 12 स्थित गुरूद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में रविवार को पिछले एक माह से चल रहे इकोत्तरी पाठ के भोग डाले गये एवं शहीदी समागम का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई जरनैल सिंह मुत्ती व मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया की आज सुबह 10 बजे सात श्रीअखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये उपरान्त दीवान हॉल में दीवान सजाये गये। समागम में अजैबसिंह अणखी दाढाी जत्था, रागी संतोख सिंह, जोगा सिंह मिनी माणक, भाई ज्वाला सिंह, पंडित गिरधारी लाल ने संगतों को कथा कीर्तन द्वारा निहाल किया। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य सेवादारा जरनैल सिंह मुत्ती व मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने आई हुई संगतों को धन्यवाद दिया और नगर की खुशहाली की कामना की। गुरू का लंगर अटूट बरताया गया। ज्ञात रहे कि शहीदी समागम के तहत 22 फरवरी को शहर में विशाल नगरकीर्तन का आयोजन किया, 23 फरवरी को शाम को धार्मिक फिल्म भी दिखाई गई।

टिप्पणियाँ