सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या आप यकीन करते हैं कि इतिहास भी खुद को दोहराता है?


क्या नरेंद्र मोदी भी नेपोलियन की तरह जनता को युद्ध में झोंककर सत्ता में बने रहना चाहते हैं!
देश को युद्ध में डालकर अपने समर्थन में भीड़ जुटाना एक पुरानी रची और मंझी हुई टेक्निक है, नेपोलियन बोनापार्ट की आर्थिक नीतियां जब फेल होने लगीं तो उसकी लोकप्रियता में कमीं आने लगी, जनता का एक बड़ा हिस्सा नेपोलियन के विरोध में आने लगा, नेपोलियन ने इससे बचने का सबसे आसान तरीका निकाल लिया.. उसने इटली के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. जनता जनता ही होती है भूल गई कि नेपोलियन एक असफल शासक है उसकी आर्थिक नीतियों ने फ्रांस को यूरोप के शिखर से उतारकर जमीन पर ला दिया है.
चूंकि युद्ध विदेशी धरती पर लड़े जा रहे थे अपने राष्ट्र की आन बान शान के लिए पूरी जनता नेपोलियन के समर्थन में आ गई. और भूल गई कि नेपोलियन ने देश में डेमोक्रेटिक वैल्यूज और इकनोमिक पॉलिसीज दोनों पर असफ़ल हुआ है.
नेपोलियन जानता था कि जनता की भावनाओं का इस्तेमाल उन्हें युद्ध के गौरव दिखाकर किया जा सकता है. यही कारण था कि मिस्र में अपनी हार को भी उसने अखबारों और मीडिया के प्रोपगेंडा के थ्रू गुलाबी गुलाबी दिखाया. इनफार्मेशन और मीडिया पर कंट्रोल करके नेपोलियन ने युद्धों को ही फ्रांस के हर घर में परोस दिया. जनता की मजबूरी होती एक विदेशी देश से लड़ते समय अपने देश के तानाशाह का समर्थन करना.
जब भी नेपोलियन की लोकप्रियता कम होती, लोग सवाल पूछना शुरू करते, तभी नेपोलियन किसी नए देश के खिलाफ युद्ध छेड़ देता. युद्ध को अपने शासन करने की वैद्यता के लिए प्रोपेगैंडा की तरह यूज करना नेपोलियन अच्छे से जानता था, इसके लिए नेपोलियन ने खुद दो अखबार एस्टेब्लिश किए the Courrier de और La France Vue de इन अखबारों का काम ही यही होता था कि युद्ध क्षेत्र में होने वाली खबरों से नेपोलियन की इमेज बनाई जाए.
परिणाम यह हुआ कि कभी यूरोप में शिखर पर रहने वाला फ्रांस जहां से फ्रेंच रेवोल्यूशन की डेमोक्रेटिक वैल्यूज ने पूरे यूरोप में ही नहीं पूरी दुनिया में उपनिवेशवाद के खिलाफ तमाम देशों में आंदोलन चलाने के लिए प्रेरित किया. फ्रांस से सीखकर यूरोप और एशिया के देशों में डेमोक्रेसी के लिए आंदोलन होने लगे. उसी फ्रांस को “फ्रेंच रेवोल्यूशन” के दस वर्ष के बाद ही नेपोलियन की तानाशाही झेलनी पड़ी.
जब पिछले दिनों मैं टीवी पर “छुआरे की मौत मरेगा पाकिस्तान”, “टमाटर की मौत मरेगा पाकिस्तान” जैसी प्रोपगेंडा वाली खबरें देख रहा था तब मुझे अनायास ही नेपोलियन के मीडिया पर कंट्रोल वाली बात याद आ गई. 2017 में ही मैं इस बात को लेकर आशंकित था कि नरेंद्र मोदी 2019 में अपने शासन की वैद्यता के लिए युद्ध वाली परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं.
आज सर्जिकल स्ट्राइक की खबर पर जिस तरह देश की जनता बड़बड़ाए जा रही है और उसके आंकड़ों की कलाकारी मीडिया द्वारा की जा रही है. उससे यह तो साफ समझ में आता है कि रोटी के सवाल को गोलियों के गौरव से आसानी से दबाया जा सकता है.
और नरेंद्र मोदी इस बात को अच्छे तरह से जानते हैं.

स्त्रोत: फ़ेसबुक आईडी सनिश वारिस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

क्या मोदी सरकार ने मांगे थे 3.6 लाख करोड़ रुपये?

आरबीआई बनाम सरकार: मोदी सरकार ने मांगे थे 3.6 लाख करोड़ रुपये, आरबीआई ने ठुकराया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक की कुल पूंजी 9.59 लाख करोड़ रुपये का तकरीबन एक तिहाई हिस्सा मांगा था. नई दिल्ली:  केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के बीच चल रहे गतिरोध के बीच खुलासा हुआ है कि सरकार की ओर से 3.6 लाख करोड़ रुपये की सरप्लस (अतिरिक्त) रकम की मांग की गई थी, जिसे केंद्रीय बैंक ने ठुकरा दिया था. इंडियन एक्सप्रेस  में प्रकाशित सनी वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय की ओर से यह प्रस्ताव रिज़र्व बैंक को दिया गया था. प्रस्ताव में रिज़र्व बैंक के पास जमा कुल रकम या पूंजी 9.59 लाख करोड़ रुपये में से 3.6 लाख करोड़ रुपये की सरप्लस रकम केंद्र सरकार को देने की बात कही गई थी. वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि इस रकम की देखरेख केंद्र सरकार और रिज़र्व बैंक मिलकर कर सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस  ने बैंक से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है कि सरकार को बैंक के भंडार से इतनी बड़...