हनुमानगढ़ 8 टाउन स्थित गौशाला मं शुक्रवार को श्री गौशाला समिति व पंतजलि योग समिति के सहयोग से स्वाईन फ्लू की रोकथाम व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आमजन को जड़ी बूटियों से तैयार काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा व अस्पताल के डॉ. देवेन्द्र भादू मुख्य अतिथि रहे। पंतजलि योग समिति सदस्य रेणु चौधरी ने बताया कि समिति की ओर से श्री गौशाला समिति के सहयोग से शहर में बढ़ रही स्वाईन फ्लू के मरीजों की बढ़ रही तादात पर अंकुश लगाने के लिए शहर के नागरिकों को जगह-जगह इस तरह के शिविर आयोजित कर काढ़ा पिलाए जाने की मुहिम की शुरूआत की गई है। इस मुहिम में आयुर्वेद चिकित्सालय और आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज एक अभियान का शुभारंभ किया गया है, इस अभियान के तहत समिति शहर में जगह-जगह शिविर लगाकर आमजन को काढ़ा मुहैया करवाएगी। जड़ी बूटियों से निर्मित काढे़ के सेवन से शारिरीक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिसे संभावित बीमारी के लक्षण समय रहते ही दूर हो जाएंगे। इस मौके पर राकेश बंसल, गौशाला प्रधान मनोहर बंसल, कश्मीरी लाल मिढ़ा, भूषण जिंदल, विनोद गर्ग, मदन, भंवर आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ