सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी सरकार व्यापार जगत के लिए सदैव तत्परः सांसद बोहरा

मोदी सरकार व्यापार जगत के लिए सदैव तत्परः सांसद बोहरा




आई बी सी फ़ास्ट ब्यूरो

जयपुर 27 मार्च सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मोदी सरकार सदैव व्यापार जगत को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत् है। सरकार ने लघु, कुटीर एवं अन्य उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया है। इन योजनाओं के माध्यम से आज एक छोटा कारोबारी भी स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अनेक लोगों के लिए रोजगार सृजन का कार्य कर रहा है। यह सब कार्य मुद्रा योजना एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ही सम्भव हो पाया है।
                 सांसद बोहरा ने कहा कि सरकार ने लघु एवं कुटीर उद्योग तथा व्यापार जगत को प्रोत्साहन देने के लिए ही पूरे देश में एक समान कर प्रणाली ‘‘एक राष्ट्र-एक कर‘‘ लागू किया है। जिसे आज जीएसटी के नाम से जाना जा रहा है। यह जीएसटी प्रणाली भी 10 वर्षों से लम्बित थी। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है, इसको सार्थक सिद्ध किया है।
                  सांसद बोहरा आज चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स के भवन में जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी गुप्ता, मालवीय नगर विधायक श्री कालीचरण जी सराफ, उपमहापौर श्री मनोज जी भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी कोठारी अन्तराष्ट्रीय मारवाड़ी संघ के अध्यक्ष श्री अरूण अग्रवाल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री सुभाष जी गोयल भी उपस्थित थे। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री सुभाष जी गोयल एवं चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स के मानद सचिव श्री के.एल. जैन भी थे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा

हनुमानगढ़। श्री बालाजी युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सालासर पैदल यात्रियों के 7 वां विशाल भण्डारा सोमवार को जंक्शन गंगानगर फाटक से बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्री बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 6 वर्षो से लगातार सालासर पैदल यात्रियों के लिये सभी के सहयोग से भण्डारा लेजाया जाता है जिसके तहत इस बार भी 7 वां विशाल मोबाईल भण्डारा रवाना हुआ। उन्होने बताया कि यह भण्डारे में जलजीरा , लस्सी , पानी , फु्रटी , ज्यूस सालासर यात्रियों के लिये प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस मौके पर अमरजीत सोनी जीतू , सोनू मीणा , विवेक गुप्ता छोटू , नरेन्द्र कुमार , आशु गोयल , विनय कुमार , हिमांशु सोनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html

जागो भारतीय जागो

प्रिय देशवासियों, देश में इस वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं वो पिछले पांच वर्षों में कौन कौन सी सरकारी नीतियां/योजनाएं हैं जिन्होंने आप को/समुदायों को सीधे लाभ पहुंचाया है ?और ऐसे कौन से सरकारी आदेश और घोषणाएं हैं जिनसे आपको फायदा हुआ है? कमेंट करें और शेयर करें