27 मार्च को पार्टी के वरिष्ठ नेता
आज विजय संकल्प सभाओं को करेंगे सम्बोधित
****************************** *****
जयपुर 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी की अखिल भारतीय योजना के अनुसार आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभाओं के क्रम में आज भी सभाएं होंगी। लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम समन्वय के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि नागौर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 27 मार्च दोपहर 1.00 बजे जायल में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां सम्बोधित करेंगे। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभा को मावली में प्रातः 10.00 बजे तथा झालावाड-बारां लोकसभा क्षेत्र की सभा को अपराह्न 3.30 बजे बारां में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया सम्बोधित करेंगे।

टिप्पणियाँ