सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई , आगामी बैठकें

प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

आईबीसी फ़ास्ट ब्यूरो
जयपुर, 27 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने विमल अग्रवाल सहित अनेक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में विचार कर जागरूक लोग पार्टी में आ रहे हैं। इनके आने से भारतीय जनता पार्टी की ताकत बढे़गी।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो को शुभकामनायें दी। 
उल्लेखनीय है कि विमल अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के उपाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष रह चुके हैंै। इनके साथ संदीप पारीक, गिरधारी कुमावत, नितेश शर्मा, हर्षवीर सिंह भाटी, राजेन्द्र दीक्षित, रजनी पाण्डेय, श्वेता शर्मा, राहुल सोनी तथा मनोहर लाल शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




कल प्रदेश के घर-घर में सम्पर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि भी करेंगे जन-सम्पर्क
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’


जयपुर, 27 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री  मुकेश दाधीच  ने बताया कि कल 28 व 29 मार्च को पूरे प्रदेश में भाजपा का जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सांगानेर में, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हवामहल विधानसभा क्षेत्र में, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे बारां-झालावाड़ में जन-सम्पर्क करेंगे।
दाधीच ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया उदयपुर में, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चूरू में, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी सिविल लाइन्स में तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में जन-सम्पर्क करेंगे।
दाधीच ने बताया कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में स्टीकर, पत्रक लेकर घर-घर में सम्पर्क करेंगे। अभियान के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश केे 50 लाख से अधिक परिवारों में जाकर केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। 




भाजपा विधि प्रकोष्ठ जयपुर शहर की बैठक आयोजित
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

जयपुर, 27 मार्च 2019। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिला न्यायालय परिसर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ जयपुर शहर द्वारा अधिवक्ताओं की बैठक रखी गई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह तंवर ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में जयपुर शहर से सांसद उम्मीदवार रामचरण बोहरा को पुनः विजयी बनाने हेतु सभी विधानसभाओं के अधिवक्ताओं की बैठक विधानसभा अनुसार आयोजित करने हेतु दिशा निर्देश दिये। 
विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र नरूका ने बताया कि आगामी दिनों में प्रत्येक अधिवक्ता को अपने घर पर पार्टी का झण्डा लगाने का संकल्प दिलवाया। जयपुर शहर विधि प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश मानका ने बताया कि भाजपा सांसद प्रत्याशी रामचरण बोहरा का जिला न्यायालय व कलेक्टेªट परिसर में दिनांक 02.04.2019 को व उच्च न्यायालय में दिनांक 03.04.2019 को सघन जन संपर्क कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कानून एवं विधिक विषय विभाग के प्रदेश प्रमुख शिव चंद साहू एवं उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे तथा बैठक में विधि प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी व विधानसभावार संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।  

अनुसूचित जाति मोर्चा के लोकसभा समन्वयक
 एवं प्रभारियों की नियुक्ति
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

जयपुर 27 मार्च 2019। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए अनुभवी व सक्रिय नेताओं को प्रभारी लगाया है। चुनाव के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक 5-5 लोकसभा क्षेत्र के लिए समन्वयक नियुक्त किये गये है। 
प्रदेश महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) मुकेश गर्ग ने बताया कि राज्य के प्रशासनिक जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चे के ‘‘विजय संकल्प सम्मेलन’’ चल रहे है। 8 जिलों में भव्य सम्मेलन आयोजित हो चुके है तथा शेष में 31 मार्च तक ये सम्मेलन सम्पन्न हो जायेंगे। इसके लिए अतिरिक्त प्रभारी लगाये गये है।
प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा ने बताया कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जिताने के लिए मोर्चे की व्यूह रचना के अनुसार उस वर्ग के 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को मिले व मोदी जी देश के पुनः प्रधानमंत्री बने।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बोलो आप बोलते क्यों नहीं :यशवंत सिन्हा ???

प्रिय मित्र बोलो, सरकार अपने कार्यालय के  4 साल पूरे कर चुकी है ,5 बजट प्रस्तुत कर चुकी है और उपलब्ध अवसरों को इस्तेमाल कर चुकी है अपनेअपने परिणाम दिखाने के लिए। ( यह पत्र पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने लोक सभा साथियों और देशवासियों को लिखा है जिसमे उन्होंने देश की विभिन्न स्थितियों जिनसे पिछले चार सालों में देश बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 2014 से 2018 में गुजरा है उनके द्वारा जो मह्सूस किया गया है का वर्णन है जो केंद्र सरकार के कामकाज और नीतिओं पर सवाल उठाता है ये लेख 17  अप्रैल,2018  में एक अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में भी प्रकाशित हुआ था पर अंग्रेजी में ) मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोगों को अगले लोकसभा चुनावों के टिकट मिलेगी, अगर अनुभव की बात करें तो आप में से आधे लोगों को भी नहीं मिलेगी:यशवंत सिन्हा  हमने 2014 के लोकसभा इलेक्शंस में जीत के लिए बहुत कठोर परिश्रम किया है हम में से कुछ लोग यूपीए गवर्नमेंट के साशन के सामने संघर्ष करते रहे हैं संसद  में और बाहर भी | जब से जब से वह सन 2004 में सत्ता में आई है जबक...

A Blog For GAME LOVERS

Dear friends, A dedicated and diligent computer savvy member of our technical team"Pranay Saxena" who is quiet young has started  Gaming World blog with site address;  ibcgaming.blogspot.com . if you love to play games on C omputer and Handling with other Technical Tools then you can Visit on the above Mentioned  address for details. Admin

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक

भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हुई हैक लिंक क्लिक कर देखें  www.bjp.org https://hindi.oneindia.com/news/india/delhi-bhartiya-janta-party-bjp-official-website-hack-495789.html